फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कौशांबी में हुए कुश्ती मुकाबले का वीडियो महाकुंभ से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 24 Jan 2025 12:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक कुश्ती मुकाबले का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस कुश्ती को प्रयागराज में महाकुंभ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुश्ती मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रयागराज महाकुंभ 2025 के संदर्भ में वायरल है। बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो कौशांबी जिले के कनैली ग्राम में नवंबर 2024 में हुई एक दंगल प्रतियोगिता का है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है, जिसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इसी के संदर्भ में इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन


क्या है दावा
फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह प्रयागराज है। बाबा की कुश्ती। प्रयागराज महाकुंभ में लगा अजब-गजब बाबाओं का मेला, वीडियो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश।'


(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

इस वीडियो की पड़ताल के लिए दावे से संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया तो Official Chitrakoot Ravi Dwivedi नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर यह वायरल वीडियो क्लिप 15 दिसंबर 2024 को शेयर की गई थी। हमने पाया कि इस चैनल पर कुश्ती-दंगल वाले काफी वीडियो अपलोड किए गए थे.

हमने इस चैनल की पड़ताल की तो पाया इसे रवि द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति चलाते हैं। हमने उनसे संपर्क किया. उन्होंने बताया, "यह वीडियो कौशांबी जिले के कनैली ग्राम में 18 व 19 नवंबर 2024 को हुई दंगल प्रतियोगिता का है. इसका प्रयागराज महाकुंभ से कोई लेना देना नहीं है।"

उन्होंने हमने आगे बताया कि वह अपने चैनल पर केवल दंगल कुश्तियों के वीडियो ही शेयर करते हैं। रवि द्विवेदी ने वीडियो में व्यूज पाने के लिए इसी वीडियो को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के कैप्शन के साथ शेयर किया था।

इसके साथ ही हमें इस चैनल पर इसी दंगल एक और बड़ा 8 मिनट 31 सेकंड वाला वीडियो मिला। इसमें वायरल वीडियो क्लिप वाले विजुअल्स भी हैं।

 

इसके साथ ही इस वीडियो में आयोजन स्थल पर एक पोस्टर लगा दिखाई दे रहा है, जिसमें अजय सिंह पटेल नाम के एक नेता का नाम भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

इसी से संकेत लेते हुए हमें फेसबुक पर बीजेपी के स्थानीय नेता अजय सिंह पटेल का अकाउंट भी मिला। उन्होंनेे 18 व 19 नवंबर 2024 को कौशांबी के कनैली ग्राम में होने वाले इस दंगल के लिए लोगों को आने का निमंत्रण दिया था।

फेसबुक पर कुछ पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, समस्त प्रदेशवासियों को कनैली के ऐतिहासिक मेले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विराट इनामी दंगल, कवि सम्मेलन एवं कव्वाली, ग्रेजुएट आदर्श रामलीला मंचन में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।'

विज्ञापन


(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें