फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पहाड़ी सुरंग से गुजरने वाली ट्रेन का वीडियो उत्तराखंड का नहीं, जानें पड़ताल में इसकी सच्चाई

Thu, 24 Oct 2024 07:43 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: पहाड़ी सुरंग से गुजरने वाली ट्रेन के वीडियो को भारत के उत्तराखंड में चल रही रेल परियोना से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ों के बीच से ट्रेन को निकलते हुए देखा जा सकता है। पहाड़ों को काटकर इन ट्रेन की पटरियों को बनाया गया है।
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड का है। इस वीडियो के शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह उत्तराखंड के देवप्रयाग से श्रीनगर के बीच रेलवे लाइन का दृश्य है। 

Dk2577 नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा गया “देश जलेबी के जुमलों पर नहीं एक्सप्रेस वे और बेहतरीन रेलवे इंफ्रा पर विकास की रफ्तार भरता है। उत्तराखंड के देव प्रयाग से श्रीनगर के बीच रफ्तार भरती इस ट्रेन को देखिए और सुकून महसूस करिए कि अपना टैक्स का पैसा कहाँ लग रहा है। एक दिन कश्मीर और सीमावृत्ति राज्यो में बन रहा अभूतपूर्व इफ्रा की क़ीमत आपको पता चलेगी जब चीन पाकिस्तान के साथ संघर्ष होगा जो आज नहीं तो कल होना ही है।”
विज्ञापन

 


MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “देश जलेबी के जुमलों पर नहीं एक्सप्रेस वे और बेहतरीन रेलवे इंफ्रा पर विकास की रफ्तार भरता है..! उत्तराखंड के देव प्रयाग से श्रीनगर के बीच रफ्तार भरती इस ट्रेन को देखिए और सुकून महसूस करिए कि अपना टैक्स का पैसा कहां लग रहा है : एक सोशल मीडिया साथी की पोस्ट..!!
 

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें cn_eyee के नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो मिला। यहां इस वीडियो को 08 अक्तूबर 2024 को पोस्ट किया गया था। 

आगे हमें चीन की एक न्यूज वेबसाइट फाइनेंस.सिना.कॉम पर भी वायरल वीडियो के बारे में एक खबर मिली। यहां इस वीडियो के बारे में बताया गया था कि इसे यानबोडु टाउन, सिली काउंटी, हुनान प्रांत, चीन के पास रिकॉर्ड किया गया था।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो भारत का नहीं है। हालांकि, भारतीय रेलवे उत्तराखंड के चार महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए 327 किलोमीटर की एक रेलवे परियोजना पर अभी काम कर रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें