फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बना है बिहार चुनाव में सोनू सूद का खेसारी लाल यादव का समर्थन करने का वीडियो

Thu, 30 Oct 2025 07:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सोनू सूद ने बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का समर्थन किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल है। वीडियो में वह कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सोनू सूद बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का समर्थन कर रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर सोनू सूद का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वह बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का समर्थन कर रहे हैं। 

सुरेंद्र यादव (@Surendr0032083) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “फिल्म अभिनेता सोनू सूद जी खेसारी लाल यादव के सपोर्ट में खेसारी लाल यादव के विरोधियों को रेल दिए हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

वीडियो में सोनू सूद ने कहा है “मैंने सुना कि खेसारी लाल यादव छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें काफी लोग खेसारी भी का विरोध भी कर रहे हैं। तो मैं उन लोगों से यही कहना चाहता हूं कि भाई। तुम लोग होते कौन हो किसी के फैसले का विरोध करने वाले। तुमको जो अच्छा लगा तुम वहां गए और खेसारी को जहां अच्छा लगा वो वहां गए। खेसारी भाई बिल्कुल सही जगह हैं। मैं खेसारी लाल के साथ हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वो चुनाव जीत जाएं और लोगों की मदद करें।”

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें सोनू सूद के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 25 अक्तूबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में सोनू सूद बोलते नजर आ रहे हैं, “किसी ने बड़ी कमाल की बात कही है कि अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा है तो बड़ी दीवारें नहीं, बड़े मेज बनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके साथ खा पाएं। क्योंकि बांटने से बढ़ जाता है प्यार और बांटने से घट जाता है गम। बदल जाएगी ये दुनिया अगर हाथ थाम लें हम और तुम। इसलिए जब तेरे पास जरूरत से ज्यादा हो तो देख, बड़ी खुशियां किसी के साथ बांट के तो देख। फिर देख कैसे ये दुनिया बदलती है। बाकी सब भ्रम हैं यह दुनिया सिर्फ प्यार से चलती है।” 

यहां से पता चलता है कि सोनू सूद ने अपने वीडियो में कही भी बिहार चुनाव का जिक्र नहीं किया है। 

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को ध्यान से सुना। वीडियो में हमें सोनू सूद की आवाज और वायरल वीडियो की आवाज में फर्क सुनने को मिला। इसके बाद हमने ऑडियो का एआई होने का संदेह हुआ। हमने  ऑडियो की पड़ताल के लिए undetectable ai टूल पर सर्च किया। इस टूल ने वायरल वीडियो के ऑडियों को सिर्फ 1 फीसदी ही सही बताया है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे वीडियो को एआई से निर्मित पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें