फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राहुल गांधी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' में डीके शिवकुमार को नजरअंदाज करने का वीडियो भ्रामक

Tue, 26 Aug 2025 02:47 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में मतदाता अधिकार यात्रा में डीके शिवकुमार राहुल गांधी के पीछे खड़े दिख रहे है। दावा किया जा रहा है कि राहुल ने शिवकुमार को नजरअंदाज किया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में चल रही “मतदाता अधिकार यात्रा” का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं और उनके पीछे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सांसद पप्पू यादव खड़े हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के द्वारा डीके शिवकुमार को नजरअंदाज किया जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो में उस समय की क्लिप को शेयर किया गया है जब शिवकुमार जीप पर नहीं गए थे। पूरा वीडियो देखने पर डीके शिवकुमार जीप पर राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में कोई अहमियत नहीं दी जा रही है। 

श्री सिन्हा (@MrSinha_) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री @DKShivakumar को एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पैदल चलने पर मजबूर किया जा रहा है, गाड़ी में उनके लिए जगह नहीं है। यहाँ तक कि मुकेश साहनी को भी उनसे ज़्यादा अहमियत दी जा रही है, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि बिहार में राहुल गांधी के लिए DKS का कोई महत्व नहीं है। कन्नड़ गौरव का क्या हुआ? सोचिए अगर प्रधानमंत्री मोदी किसी कन्नड़ नेता के साथ ऐसा व्यवहार करते तो कितना आक्रोश होता।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने डीके शिवकुमार के राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने की मीडिया रिपोर्ट सर्च की। यहां हमें 25 अगस्त, 2025 की न्यू इंडियन एक्सप्रेस की यह रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में शिवकुमार को राहुल के साथ जीप पर खड़े साफ देखा जा सकते हैं। 

समाचार रिपोर्ट में साझा की गई तस्वीर में हम स्पष्ट रूप से शिवकुमार को राहुल के साथ जीप पर खड़े देख सकते हैं, जो दर्शाता है कि वायरल तस्वीर को संदर्भ से बाहर साझा किया जा रहा है।

आगे सर्च करने पर हमें राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 24 अगस्त, 2025 को इस रैली के लाइव स्ट्रीम होने का वीडियो मिला। वीडियो में 21:52 मिनट पर, हम साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि बिहार के सांसद पप्पू यादव डीके शिवकुमार को जीप पर चढ़ने में मदद कर रहे हैं। 

आगे हमें खुद डीके शिवकुमार का एक्स पोस्ट मिला जिसमें वह इस दावे का खंडन कर रहे थे। उन्होंने जीप में मौजूद अपनी दो तस्वीरें और एक वीडियो को शेयर करके लिखा “दक्षिणपंथी तंत्र एक बार फिर पूरी ताकत से काम कर रहा है, भ्रामक तस्वीरें फैला रहा है और झूठा दावा कर रहा है कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान मुझे जीप के बाहर खड़ा किया गया था।” उन्होंने इस तस्वीर का खंडन करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उसका पूरा एक्स पोस्ट आप इस लिंक से पढ़ सकते हैं। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि राहुल गांधी की यात्रा में डीके शिवकुमार को नजरअंदाज करने को लेकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें