फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मिस्र में पाइपलाइन में आग लगने के वीडियो को महाकुंभ 2025 का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 12 Feb 2025 06:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में भीषण आग लग गई है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें गाड़ियों में आग लगी हुई नजर आ रही है। साथ ही काफी तेजी से काला धुआं आसमान की और उठता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा     
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ बस स्टैंड पर आग लग गई है। शेयर किए जा रहे वीडियो पर हिंदी में लिखा हुआ दिखाई दे रहा है कि महाकुंभ बस स्टैंड पर आग लग गई, जिससे 40-50 कारें जलकर खाक हो गईं और आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इंडिया विद कांग्रेस (@UWCforYouth) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “महाकुंभ बस स्टैंड में एक और बड़ी आग लग गई। इस बार कुछ गंभीर रूप से गलत हुआ है। देवताओं के क्रोध से डरो। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

नेमीचंद.कुमावत.2022 नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा गया “ महाकुंभ में आग लगने के कारण 40/50 गाड़िया जल रही है” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 


इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ग्लोबल न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। आपको बता दें ग्लोबल न्यूज़ कैनेडियन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क का समाचार चैनल है। यहां हमें इस वीडियो के साथ कैप्शन मिला जिसमें लिखा था “मिस्र में पाइपलाइन में भीषण आग लगने से कारें जल गईं” इस वीडियो को 15 जुलाई 2020 को चैनल पर प्रकाशित किया गया था। 

आगे और ज्यादा जानकारी जानने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से खबर को सर्च करने की कोशिश की। वहां हमें 15 जुलाई 2020 की रॉयटर पर यह रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “काहिरा ( मिस्र की राजधानी है) के एक उपनगर में व्यस्त राजमार्ग के पास शुकैर-मोस्टोरोड़ पाइपलाइन से तेल रिसाव के बाद भीषण आग लग गई और 17 लोग घायल हो गए। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि यह पाइपलाइन राजधानी के बाहरी इलाके में एक राजमार्ग पर चलती है और वहां से गुजरने वाली कारों से उत्पन्न चिंगारी से पाइप से लीक हो रहे कच्चे तेल में आग लग गई।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है और इसका महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें