फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 2022 में नीतीश कुमार का भाजपा पर निशाना साधने का वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 18 Aug 2025 08:17 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का एक बयान शेयर किया जा रहा है। इस बयान में वह भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो को अभी बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो 2022 का निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीति तेज है। बिहार अभी एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें वह भाजपा और आरएसएस से स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को लेकर गुस्से में सवाल कर रहे हैं। वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ उनकी पार्टी के मौजूदा गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2022 का है, जब नीतीश की जदयू ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाई थी। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार आरएसएस और भाजपा से आजादी की लड़ाई में उनका भागीदारी को लेकर सवाल कर रहे हैं। 

बोले भारत (@bole_bharat)  नाम के एक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया “मोदी पर क्यों भड़के नीतीश कुमार!” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बिहार विधान सभा टीवी के यूट्यूब चैनल पर 24 अगस्त 2022 का एक लाइव स्ट्रीम मिला। इस 3 घंटे 6 मिनट के लाइव में 2 घंटे 50 मिनट के आसपास नीतीश कुमार का वायरल हो रहा भाषण सुनने के मिला। यहां से पता चला कि नीतीश ने यह भाषण 2022 में दिया था।

आगे कीवर्ड से सर्च करने पर हमें एनडीटीवी पर 24 अगस्त 2022 को वायरल हो रहा भाषण सुनने को मिला। एनडीटीवी ने इस वीडियो को साथ कैप्शन दिया था “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई महागठबंधन सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। मतदान से पहले उनके संबोधन के दौरान भाजपा ने विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट किया।”

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2022 का है। इसे हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें