सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर बैठा एक लड़का साइकिल से जाती हुई एक लड़की के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है। वीडियो में एक और व्यक्ति दिख रहा है जो छेड़खानी करने वाले लड़के से लड़ता हुआ नजर आ रहा है।
क्या है दावा
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाला लड़का किसी अध्यक्ष का बेटा है। इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
एर. दुर्गेश पांडे (@ErDurgeshPande7) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अध्यक्ष का बेटा हूं , लड़की छेडूंगा , क्या कर लेगा ? इसको वायरल करो... ताकि इसका और इसके अध्यक्ष बाप की सेवा पुलिस द्वारा की जा सके।”
अमित तोमर (@AmitNationlist) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “अध्यक्ष का बेटा है तो क्या लड़की छेड़ने का लाइसेंस मिल गया...? इस अध्यक्ष बाप की औलाद को इतना वायरल करो...ताकि इसकी और इसके अध्यक्ष बाप की पुलिस द्वारा भरपूर सेवा की जा सके…”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से एक
यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो 4 जून 2024 को अपलोड मिला। इस चैनल का नाम अमन बेनिवाल है। इसके कैप्शन में लिखा हुआ था बीटा। इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें एक वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर देखने को मिला।
वीडियो के डिस्क्लेमर में लिखा था “इस वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से माना जाना चाहिए। दिखाई गई जानकारी के संबंध में सलाह या क्रेडिट विश्लेषण के स्रोत के रूप में इसमें शामिल जानकारी शामिल नहीं है। इस वीडियो से प्रेरित कोई भी कार्रवाई पूरी तरह से आपके अपने जोखिम पर है और हम इस वीडियो में उपलब्ध जानकारी के उपयोग के संबंध में किसी भी नुकसान और क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे”
अमन बेनीवाल के यूट्यूब चैनल पर सर्च करने पर उस व्यक्ति के कई और वीडियो भी मिलें।
हमने आगे अमन बेनिवाल के
फेसबुक चैनल को सर्च किया। यहां पर अमर बेनीवाल के बारे में कु बातें पता चलीं। उन्होंने अपने आप को कंटेंट क्रिएटर बताया हुआ था। साथ ही उस वाले वायरल वीडियो वाले यूट्यूब चैनल का लिंक भी था ।
पड़ताल का नतीजा
हमारी जांच में ये साफ है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे झूठे दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।