फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ममता बनर्जी के टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Fri, 25 Jul 2025 05:57 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है ममता बनर्जी बंगाल की जनता को गरीब रहने के लिए कह रही हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में ममता बनर्जी बंगाली भाषा में भाषण देती हुई नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं कि मैं चाहती हूं कि आप... गरीब ही रहें... यानी घर में जो भी उपलब्ध हो उसी पर गुजारा करें। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने बंगाली में दिए गए एक भाषण में पश्चिम बंगाल के लोगों से कहा कि " गरीब रहो " और " घर में जो भी खाना है, वही खाओ और ज़िंदा रहो। " आरोप लगाया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल के लोगों से यही उम्मीद करती हैं कि वे गरीब ही रहें।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल के दौरान यह सामने आया कि ममता बनर्जी ने 21 जुलाई 2024 को कोलकाता में शहीद दिवस रैली में टीएमसी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही थी। अपने भाषण में, ममता बनर्जी ने सदस्यों से लोगों की सेवा करने और लालच न करने की बात कही थी। 

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लोगों गरीबी में रहने के लिए कह रही हैं। 

जयजीत रॉय नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “मैं चाहती हूँ कि आप गरीब ही रहें। आपके घर में जो भी खाना हो, खाएं और जिंदा रहें: ममता बनर्जी” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। 21 जुलाई 2024 को पोस्ट यह वीडियो वायरल हो रहे वीडियो को पूर्ण संस्करण था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “धर्मतल्ला में 21 जुलाई शहीद दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए” मूल वीडियो में, वायरल क्लिप 2:58:13 टाइमस्टैम्प के आसपास दिखाई देती है। वीडियो को पूरा सुनने पर समझ आता है कि वह अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों और नगर पालिकाओं के सदस्यों को निर्देश देती हैं कि लोगों की सेवा करें और लालच न करें जो आपके पास है उसी से गुजारा करें। 

  आगे ममता बनर्जी के इस बयान के कीवर्ड से सर्च करने पर हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की 22 जुलाई 2024 की रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “आत्मनिरीक्षण, समाज सेवा, धन, लोभ और सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहना, मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा रविवार को बंगाल में लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी की पहली शहीद दिवस रैली में अपने पार्टी सहयोगियों को संबोधित करने का मूलमंत्र दिया। बनर्जी ने विक्टोरिया हाउस से पार्क स्ट्रीट फ्लाईओवर तक लगभग 800 मीटर की दूरी पर मौजूद दो लाख की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "गरीब रहो, भात-रोटियां खाओ और जो कुछ भी तुम्हारे घर में है, उसी में खुश रहो।"

  पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि ममता बनर्जी के पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें