फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भाजपा-टीआरएस कार्यकर्ताओं की 2022 की झड़प के वीडियो को बिहार का बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा

Thu, 21 Aug 2025 08:20 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में भाजपा के कार्यकर्ताओं को कुछ लोग पीटते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बिहार में पब्लिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पीटा। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में दो गुटों में लड़ाई होती नजर आ रही है। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता बिहार में पीटे जा रहे हैं। बिहार में रैली के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को पीटा गया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो बिहार की घटना का नहीं है। यह हाल-फिलहाल की घटना का भी वीडियो नहीं है। यह फरवरी 2022 में तेलंगाना में बीजेपी और टीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो है।

विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं को पब्लिक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  

राजेंद्र राज (@iamrajendraraj) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “भाजपा कार्यकर्ताओं को पब्लिक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एक तमिल एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। इस अकाउंट का नाम है मदुक्कुर जाति मदुक्कुर। अकाउंट पर वीडियो को फरवरी 2022 में शेयर किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “तेलंगाना में अगली घटना भाग 2”  

विज्ञापन

आगे हमें NTV Telugu के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 11 फरवरी 2022 में प्रकाशित मिला। एनटीवी एक भारतीय तेलुगु भाषा का समाचार चैनल है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “जनगांव में टीआरएस बनाम भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प” 


कीवर्ड का माध्यम से और अधिक सर्च करने पर हमें यह वीडियो टीवी9 तेलगु पर देखने को मिला। यहां भी वीडियो को फरवरी 2022 को प्रकाशित किया गया था। वीडियो के साथ लिखा गया था “जनगांव में भारी तनाव, टीआरएस बनाम भाजपा” 


पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल से यह साफ है कि वीडियो 2022 में तेलंगाना में टीआरएस और भाजपा के बीच हुई झड़प का है। इसे बिहार का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें