फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बृजभूषण शरण सिंह का पहलवान को थप्पड़ मारने वाला वीडियो पुराना, पढ़ें पड़ताल

Sat, 23 Nov 2024 11:57 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बृजभूषण शरण सिंह एक व्यक्ति को थप्पड़ मार रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल फिलहाल का है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा के  बृजभूषण शरण सिंह एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। 

क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मंच पर एक पहलवान को थप्पड़ मार रहे हैं।  कहा जा रहा है कि रांची में बीजेपी सांसद ने नौजवान कुश्ती खिलाड़ी को मंच पर थप्पड़ मारे।
विज्ञापन


साहब सिंह मीना (@SibbuDholpuriya) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यूपी के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रांची में नौजवान कुश्ती खिलाड़ी को मंच पर ही थप्पड़ मारे !!”
 

डॉ. इरफानुल्ला (@DrIrfanulla) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “यूपी के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रांची में नौजवान कुश्ती खिलाड़ी को मंच पर ही थप्पड़ से मारा.....”
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वायरल वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर मिली। यह खबर को 18 दिसंबर 2021 को छापा गया था। यहां से ये साफ हो गया कि ये मामला पुराना है। इसके शीर्षक में लिखा हुआ था “कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह ने अपना आपा खोया, पहलवान को सरेआम थप्पड़ मारा”

इस मामले के बारे में जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस खबर के बारे में अधिक जानकारी मिली। इस खबर में बताया गया था कि “भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने के बाद बृजभूषण सिंह ने दिसंबर 2021 में पहलवान को भरे मंच में थप्पड़ जड़ दिया था। उन्होंने पहलवान को दो थप्पड़ मारे थे। यह घटना रांची में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हुई थी। यह पहलवान 15 साल से ज्यादा उम्र का था और तकनीकी टीम ने उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। इसी बात नाराज पहलवान बृजभूषण से बात करने के लिए मंच पर पहुंच गया था। इससे नाराज कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने उसे थप्पड़ मार दिया था। बाद में उन्होंने कहा था कि उनके संघ में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। बृजभूषण के युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ने का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।”


पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है बल्कि 2021 का है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें