फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: दुबई एक्सपो में कृत्रिम वॉटरफॉल के वीडियो को चीन का बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 10 Feb 2025 02:11 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें  वॉटरफॉल दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को चीन का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक नकली वॉटरफॉल नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये नकली वॉटरफॉल चीन के झेजियांग प्रांत में हेनिंग यंगुआन चाओले शहर में है। 

Mei_mei_0946 नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “चीन के झेजियांग प्रांत में हेनिंग यंगुआन चाओले शहर।”
 


X Æ A-25 नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “चीन में एक कृत्रिम झरना अनुभव” 



ट्रेंडिंग शॉर्ट्स और वीडियो नाम के एक यूट्यूब चैनल ने लिखा “एक चीन के कृत्रिम झरने का जादू देखें”



पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो के जैसी एक तस्वीर दुबई एक्सपो 2020 की वेबसाइट पर देखने को मिली। 2020 में इस तस्वीर को पोस्ट करने लिखा गया था “एक शानदार, अविस्मरणीय जल अनुभव”

आगे हमें आवामी वेब नाम के एक यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “दुबई एक्सपो 2020 में एक मुख्य दिलचस्प फव्वारा” यहां ये वीडियो 3 साल से मौजूद है। 
विज्ञापन


पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चीन का नहीं बल्कि दुबई का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें