फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बोस्निया-हर्जेगोविना में राफ्टिंग के दौरान हादसे का वीडियो ऋषिकेश का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 07 Jun 2025 05:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग के दौरान पांच युवक नाव पलटने के कारण नदी में बह जाते हैं। वीडियो को ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान हादसे का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो भारत के बाहर का निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड का शहर ऋषिकेश एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। यहां रोविंग, राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसी साहसिक गतिविधियां करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सोशल मीडिया पर राफ्टिंग का एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान नदी के तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। वीडियो में दिख रहा है कि नाव पर 6 लोग सवार हैं। नाव पलटने पर ये सभी पानी में बह जाते हैं।  

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है, जांच करने पर हमें बोस्निया की समाचार रिपोर्टें मिली, रिपोर्ट में वायरल हो रहे वीडियो के दृश्य मौजूद थे। यहां से पता चला कि वीडियो भारत का नहीं है बल्कि बोस्निया-हर्जेगोविना का है। 

  क्या है दावा  

राफ्टिंग के इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान 6 लोग नदी में बह गए। वीडियो शेयर करके राफ्टिंग के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी जा रही है।Theworldixe नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो के शेयर करके लिखा, "ऋषिकेश राफ्टिंग कृपया मदद करें, वहां कोई न जाए।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें नोवी दानी नाम की एक वेबसाइट पर इस वीडियो से जुड़ी हुई रिपोर्ट देखने को मिली। ऑनलाइन पत्रिका नोवी दानी एक क्षेत्रीय पोर्टल है जो बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, उत्तरी मैसेडोनिया और प्रवासी समुदाय के विषयों को कवर करती है। इस रिपोर्ट से हमें वीडियो के बारे में जानकारी मिली। पूरे क्षेत्र में उफनती नदियां समस्याएं और बाढ़ का कारण बनी हुई हैं, ऐसे में बंजा लुका में राफ्टर्स का एक समूह उफनती व्रबास नदी पर राफ्टिंग करने के लिए गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पता चला कि किसी को कोई चोट नहीं आई। इस रिपोर्ट को 30 मार्च 2025 को प्रकाशित किया गया था।  

 आगे सर्च करने पर हमें ब्लिक नाम की एक वेबसाइट मिली। इस वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। ब्लिक एक सर्बियाई अख़बार है। इसकी वेबसाइट पर 30 मार्च 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया था कि लोगों का एक समूह साहसिक काम करने के लिए राफ्टिंग पर गया, व्रबास नदी में यह लोग राफ्टिंग कर रहे थे और एक लहर ने नाव को पलट दिया और सभी पांचों लोग पानी में बहने लगे। सौभाग्यवश, सभी लोग सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। आपको बता दें व्रबास पश्चिमी बोस्निया और हर्जेगोविना में 250 किलोमीटर लंबी एक प्रमुख नदी है।

  पड़ताल का नतीजा 
विज्ञापन

  हमारी पड़ताल में सह साफ है कि वीडियो का उत्तराखंड के ऋषिकेश से कोई संबंधत नहीं है। न ही इसका भारत से कोई संबंध है। यह घटना पश्चिमी बोस्निया और हर्जेगोविना में स्थित व्रबास नदी की है। इसे भारत का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। साथ ही इस हादसे का शिकार लोगों की जान जाने का दावा भी गलत है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें