फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: असम में पाइप फटने का वीडियो कोलकाता में बादल फटने की घटना बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 25 Sep 2025 08:11 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कोलकाता में  बादल फट गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता इन दिनों भारी के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रही है। मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में सालाना होने वाली बारिश का 20% सिर्फ एक रात में बरस गया, जिससे हाल बेहाल है। भारी बारिश और जलभराव के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में तमाम परेशानियां उत्पन्न हो गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी की तेज धार नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास बादल फटा है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो असम में पाइप फटने का है, जिससे कोलकाता का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कोलकाता में बादल फटा है। 

विज्ञापन

महबूबाला.आलम.5815 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “कोलकाता” वहीं वीडियो में लिखा है कि कोलकाता बाघाजतिन रेलवे स्टेशन पर 23 सितंंबर 2025 को  बादल फटा है। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  हिंदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी के एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 20 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है, “अमस गुवाहाटी के चांदमारी इलाके में पेयजल आपूर्ति के पाइप में विस्फोट के बाद 20 फुट से अधिक ऊंचाई तक पानी के प्रवाह का दृश्य।”



इसके बाद हमें प्रतिदिन टाइम्स की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुवाहाटी के चांदमारी में एक प्रमुख पानी की पाइप अचानक फट गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस विस्फोट के कारण पानी लगभग 70-80 फीट ऊपर तक उछल गया, जो आसपास की तीन-चार मंजिला इमारतों की छतों तक पहुंच गया है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असम में पाइप फटने का है। इसे कोलकाता में बादल फटने की घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें