सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को पुलिस बाइक पर गिरफ्तार करके ले जाती हुई नजर आ रही है।
क्या है दाव
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी है। पुलिस मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार करके ले जा रही है।
अखिल गुप्ता (@AkhilGupta29) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आप होते तो क्या करते ...कमेंट बॉक्स में लिखे ..देवी देवताओं को अपशब्द कहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को पहले आम जनता ने धोया। उसके बाद एक वकील ने रोक कर तीन तमाचे जड़े। जय जय श्रीराम” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विपिन दीक्षित (@KattarhinduDixi) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पुराना वीडियो देवी देवताओं को अपशब्द कहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को पहले आम जनता ने धोया।उसके बाद एक वकील ने रोक कर तीन तमाचे जड़े , मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं , जय जय श्रीराम” (
पोस्ट का आर्काइव लिंक)
इसी तरह के कई और पोस्ट आप
यहां और
यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट को 10 फरवरी 2021 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो मौजूद था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “इंदौर की एक अदालत ने बुधवार को दूसरी बार सदाकत खान की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिन पर "हिंदू देवी-देवताओं का अपमान" करने का आरोप है और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से पहले तीन बार जमानत देने से इनकार किया गया था।”
सदाकत खान को देवी देवताओं के अपमान के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर धार्मिक अशांति फैलाने का आरोप था।
आगे हमें
लाइव लॉ की एक रिपोर्ट मिली जिसे 26 फरवरी 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया था कि “मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (इंदौर खंडपीठ) ने नलिन यादव और सदाकत खान को शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। इन लोगों को कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ 02 जनवरी को हिंदू देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2021 का है और वीडियो में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मौजूद नहीं है।