फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: स्विट्जरलैंड से हरिद्वार तक चलने वाले विदेशी संत का वीडियो महाकुंभ का बता हो रहा शेयर, जानें सच

Wed, 05 Feb 2025 08:08 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक विदेशी संत का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें वो स्विट्जरलैंड से भारत पैदल चलकर आने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक विदेशी साधु का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साधु बोलता हुआ नजर आ रहा है कि स्विट्जरलैंड से भारत वो पैदल आया है, जिसमें उसको 4 साल लगे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में  भारत पहुंचा। 

जितेन्द्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में  भारत पहुंचा यह व्यक्ति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

AstroCounselKK  (@AstroCounselKK) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में  भारत पहुंचा यह व्यक्ति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

अमरेंद्र बाहुबली (@TheBahubali_IND) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “स्विट्जरलैंड से हरिद्वार 5 साल पैदल चलकर, भारत यात्रा पर विदेशी भक्त , विदेशियों का हर एक कदम सनातन की तरफ, जय सनातन संस्कृति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से सुना वायरल वीडियो को ध्यान से सुनने पर, पता चला कि साक्षात्कारकर्ता ने उस व्यक्ति से पूछा कि उसे हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार पहुंचने में कितने दिन लगे। 
 
वीडियो की आगे पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें गौतम खट्टर नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मूल रूप से ये वीडियो मिला। यहां 13 मिनट 25 सेकंड का ये पूरा वीडियो मौजूद था। इस वीडियो रिपोर्ट को 3 वर्ष पहले प्रकाशित किया गया था। वीडियो के शीर्षक में लिखा गया था “Haridwar Kumbh 2021॥ Switzerland से लगातार 4 साल पैदल चलकर महाकुंभ मेले में पहुंचे BEN BABA”

इससे ये साफ हो गया कि वीडियो 3 वर्ष पुराना है इस वीडियो का प्रयागराज महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो हरिद्वार कुंभ के समय का है। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2025 प्रयागराज महाकुंभ का नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें