फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: यमन पर 2015 के हमले के वीडियो को किराना हिल्स का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 17 May 2025 07:50 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक पहाड़ी पर आग की लपटें दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह किराना हिल्स पर हमले का वीडियो है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो यमन का निकला है।  

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत द्वारा पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमला करने की अटकलें भारतीय सेना के इनकार के बावजूद खत्म नहीं हो रही हैं। किराना हिल्स के बारे में कई लोगों का दावा है कि वहां पाकिस्तान के परमाणु हथियार हैं। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक पहाड़ी जगह पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह धमाका पाकिस्तान की किराना हिल्स पर भारतीय सेना द्वारा किया गया था। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। भारतीय सेना की तरफ से पहले भी यह साफ किया गया था कि किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया है। साथ ही जो वीडियो शेयर किया जा रहा है वह 2015 में सऊदी द्वारा हूती सैन्य मुख्यालय पर हमले का है। 

 क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमला किया गया था। जहां पाकिस्तान के परमाणु हथियार मौजूद हैं। 

किलरबी (@Ind_killerBeee) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया कि “किराना हिल्स पर हुआ धमाका जो कभी हुआ ही नहीं! यह पोर्किस्तान पर भारतीय वायुसेना की श्रेष्ठता को साबित करता है” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसका आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

  पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी हुई कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं। सबसे पहले हमें इससे जुड़ी खबर डीडब्ल्यू पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 2015 में प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार सुबह यमन की राजधानी सना में हूती मुख्यालय पर हवाई हमला किया। हूती द्वारा संचालित समाचार एजेंसी सबा ने बताया कि इस हमले में कम से कम 44 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। एएफपी समाचार एजेंसी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक चिकित्सक के अनुसार, हमले में कम से कम 20 नागरिक मारे गए हैं।” 

 

आगे जांच करने पर हमें इस वीडियो से जुड़ी एनडीटीवी की रिपोर्ट भी देखने को मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार मन के प्रमुख हूती समूह और उसकी सेना के सहयोगियों ने सऊदी अरब पर एक स्कड मिसाइल दागी, जिसे राज्य ने कहा कि उसने शनिवार को मार गिराया, दो महीने से चल रहे युद्ध में यह एक बड़ी वृद्धि है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो पाकिस्तान के किराना हिल्स का नहीं है बल्कि 2015 में सऊदी द्वारा यमन पर हमले का है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें