फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ईरान इस्राइल में तनाव के बीच ड्रोन हमले का पुराना वीडियो वायरल, पड़ताल में सामने आया पूरा सच

Tue, 16 Apr 2024 07:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि ईरान ने इस्राइल पर ड्रोन हमला किया है। यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि ईरान ने इस्राइल पर ड्रोन हमला किया है। जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला।
विज्ञापन

क्या है दावा
सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को शेयर किया गया है, उसमें ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ का लोगो भी दिख रहा है। वीडियो को साझा करते हुए दावा किया गया है कि ईरान ने इस्राइल पर 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। वीडियो में आसमान में उड़ते कई ड्रोन दिख रहे हैं, जिन पर मिसाइल से हमला हो रहा है। इस सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि ईरान ने इस्राइल पर अब तक का सबसे घातक हमला किया है। यह भी दावा किया गया है ईरान द्वारा यह हमला इस्राइल के तेल अवीव शहर में किया गया है। 
 



इस और सोशल मीडिया यूजर ने यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि इस्राइल द्वारा ईरान के ड्रोन पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है। 
 

 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल लेंस पर वीडियो के की फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही वीडियो 12 अक्तूबर 2023 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हुआ मिला। यूजर का दावा था कि यह वीडियो हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए ड्रोन हमले का है।
 



वीडियो की और अधिक पुष्टि के लिए हमने drone Hamas Gaza Israel Ashkelon कीवर्ड को  यूट्यूब पर सर्च किया। इस दौरान हमें ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ के यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो मिला। टेलीग्राफ ने इस वीडियो को 12 अक्तूबर 2023 को पोस्ट किया था। वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार हमास ने गाजा से इस्राइल के अश्कलोन शहर पर हमला किया था। वीडियो में दिखाया गया है कि इस्राइल के डिफेंस सिस्टम आयरन डोम द्वारा हमास के ड्रोन को हवा में ही नष्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल बताती है कि इस वीडियो में किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो ईरान द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले का नहीं बल्कि हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए ड्रोन हमले का है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें