फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश के वीडियो को पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के दावे से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Fri, 05 Sep 2025 02:48 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में लोग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि जिस वीडियो को पंजाब का बताकर शेयर किया जा रहा है वो दरअसल बांग्लादेश का है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बाढ़ महाविनाश का कारण बन रही है। इसकी वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1902 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो मेंं कुछ लोग एक बोरे से पैसे जमीन पर गिरा रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जाा रहा है कि पंजाब में मुस्लिम समुदाय के लोग बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद कर रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है। दरअसल,किशोरगंज की मस्जिद के दानपात्रों से  12.09 करोड़ दान एकत्र किए गए थे। यह  वीडियो उसी दौरान का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पंजाब का है, जहां लोग बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

दविंदर पाल सिंह (@dpsingh1313) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए उतरे हमारे मुसलमान भाई। आखिर भाई ही भाई की मदद के लिए उतरता है बुरे वक्त में। मेरा दिल से सलाम है मेरे मुसलमान भाइयों को“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें द वॉयस ऑफ टाइम नाम के फेसबुक पेज पर यह वीडियो पोस्ट मिला। पोस्ट में लिखा है पगला मस्जिद के दानपात्र खुले। इसके साथ ही किशोरगंज लिखा है। 

आगे  की पड़ताल में कालबेला न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा  है “पगला मस्जिद का दानपात्र खुला, पैसों से भरे कितने बैग मिले?”

इसके बाद हमें ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है “किशोरगंज की पगला मस्जिद में शनिवार को अपनी 13 दान पेटियां खोलकर 12.09 करोड़ टका का दान एकत्र किया, जो अप्रैल में 9.17 करोड़ टका के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता है। मस्जिद की दूसरी मंजिल पर की गई इस गिनती में 13 घंटे लगे। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को बांग्लादेश का पाया है। इस वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें