सोशल मीडिया पर अमेरिकी कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड का भजन गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हाल की बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या है दावा
आपको बता दे कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार में अमेरिकी हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। दावा किया जा रहा है कि सिर्फ दो दिन पहले ही तुलसी गबार्ड इस्कॉन की 50th एनिवर्सरी पर महामंत्र गा रही थीं। इसके बाद उन्हें ट्रंप सरकार में नेशनल इंटेलिजेंस का डायरेक्टर बना दिया गया है।
भारतीय (@Bhartiye4Bharat) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सिर्फ़ दो दिन पहले ही तुलसी गबार्ड ISKCON की 50th एनिवर्सरी पर महा मंत्र गा रही थी। इस महिला को बाइडेन ने “Secret terror list” में रखा था पर आज CIA-FBI सारी खुफिया जानकारी इनके साथ ट्रम्प तक पहुचायेगी। क्यूंकि ट्रंप ने अब इन्हें खुफिया विभाग का निदेशक बना दिया है जी..
बलियान (@Baliyan_x) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “सिर्फ़ दो दिन पहले ही तुलसी गबार्ड ISKON की 50th एनिवर्सरी पर महा मंत्र गा रही थी। इस महिला को बाइडेन ने “Secret terror list” में रखा था पर आज CIA-FBI सारी खुफिया जानकारी इनके साथ ट्रम्प तक पहुचायेगी। क्यूंकि ट्रम्प ने इन्हें ख़ुफ़िया विभाग का निदेशक बना दिया है। अमेरिका में बड़ी कंपनियों के CEO से लेकर आज रामास्वामी-तुलसी तक बेहद पावरफुल पदों पर भारतीय हिंदू है। ये मेरे सनातन पर दुनिया और विश्व की महाशक्ति का अटूट विश्वास है।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें
ISKCON News नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 16 सितंबर 2016 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था “कई अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने मंगलवार 13 सितंबर, 2016 को वाशिंगटन डी.सी. में एक विशेष इस्कॉन 50वीं वर्षगांठ समारोह में इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद की उपलब्धियों और योगदानों को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता हवाई से अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य तुलसी गबार्ड थीं।”
आगे हमें I
SKCON News की वेबसाइट पर भी ये खबर मिली। इस खबर में तुलसी गबार्ड का भाषण मिला।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2016 का यानि आठ वर्ष पुराना है।