फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: आप विधायक गुलाब सिंह को पीटने का दो साल पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल, जानें पड़ताल में सच

Fri, 15 Nov 2024 08:30 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर आप विधायक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो का हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आम आदमी पार्टी के नेता को पीटा जा रहा है। नेता के आसपास काफी लोग दिख रहे हैं जो उस पर चिल्ला रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके हालिया बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रात दिल्ली में आप नेता की लोगों ने चप्पल और जूतों से पिटाई कर दी। 

रोहित जैन (@rohitjain2799) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “नयनसुख, दिलसुख वीडियो सुना है कल रात दिल्ली में एक आपिए को जूते चप्पल से पीट कर भगाया गया। आशा है ऐसे नैनसुख वीडियो और आएंगे।”
 

साहिल बंसल नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “ वीडियो वायरल होना चाहिए, शेयर नहीं रुकना चाहिए भाइयों। एक सभा में AAP पार्टी में चमचे की जूते से पिटाई। @ArvindKejriwal देख तेरे पाप का घड़ा, लोगों की बेवकूफ बनाने का समय खत्म हुआ, देख कैसे जूते से जनता पीट रही है, तेरे चमचों को।”
विज्ञापन




पड़ताल

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बीजेपी यूथ विंग के नेता तेजिंदर बग्गा के एक्स अकाउंट पर ये वीडियो मिला। इस वीडियो को नवंबर 2022 में शेयर किया गया था। वीडियो के साथ लिखा गया था  “पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की समर्थकों ने पिटाई कर दी ।”

आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इस खबर को सर्च किया यहां हमें इंडिया टीवी की वेबसाइट पर ये खबर देखने को मिली। खबर में बताया गया था “

दिल्ली नगर निगम एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के विधायकों पर एमसीडी चुनाव में टिकट के बदले रिश्वत लेने के आरोप लग रहे हैं। दिल्ली की मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव पर आप कार्यकर्ताओं ने पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया। पहले हंगामा हुआ, उसके बाद देखते ही देखते AAP कार्यकर्ता भड़क गए और गुलाब सिंह की पिटाई कर दी। पहले कार्यकर्ताओं ने गुलाब सिंह को कार्यालय में मारा इसके बाद पीटते हुए कार्यालय से बाहर लेकर आए।”

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो करीब दो साल पुराना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें