फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बिहार में महिला को पीटने के पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा वायरल, जानें असलियत

Wed, 06 Nov 2024 06:52 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर महिला को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है, जबकि यह घटना मार्च 2022 की है।

विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को एक आदमी छड़ी से मारता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही महिला की साड़ी को भी खींचा जाता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके हालिया बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिस देश में महिलाओं का सम्मान किया जाता है वहीं महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। 

टाइगर (@0TIGER_0) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ईरानी महिला की चिंता करने वाले, अंधभक्तों, ये ईरान नहीं ये वही देश है जहां महिला को देवी का दर्जा देने का ढोंग करते, और असलियत छुपाते है।”
विज्ञापन




संत कुमार (@BasantkumarIAS) “ईरानी महिला की चिंता करने वाले, अंधभक्तों, ये ईरान नहीं ये वही देश है जहां महिला को देवी का  दर्जा देने का ढोंग करते, और असलियत छुपाते है।”

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी कई खबरें मिली। एनडीटीवी ने इस खबर को 24 मार्च 2022 में छपा था। खबर के अनुसार, बिहार के मधेपुरा जिले में भरी पंचायत में एक महिला का 'चीरहरण' किया गया और बर्बरता से पिटाई की गई। यह घटना पंचों के सामने हुई। महिला को गर्म सलाखों से भी दागा गया था।”

बीबीसी में मधेपुरा पुलिस के छपे बयान के अनुसार "इस मामले में शंकर दास के साथ साथ एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई थी। मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था। ये घटना 20 मार्च 2022 को ही घटी लेकिन पुलिस के संज्ञान में ये मामला 23 मार्च 2022 को आया जब ये महिला सदर अस्पताल इलाज के लिए गई। पूरे मामले में एक जाति पंचायत बैठी जिसने इस महिला पर आरोप लगाते हुए पूरी घटना को अंजाम दिया।'

इस दोनों खबरों से ये साबित हो गया कि ये घटना दो साल पुरानी है। साथ ही पुलिस के बयान के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये घटना दो साल पुरानी है जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें