फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं की कहा पाकिस्तान ने भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए, पड़ताल में पढ़ें सच

Sat, 19 Jul 2025 07:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मान लिया है कि पाकिस्तान ने भारत के पांच लड़ाकू विमानों  को मार गिराया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान एक बार फिर ने भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्ड द्वारा एक पोस्ट वायरल की जा रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत के पांंच लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश के बीच चले हालिया संघर्ष के दौरान पांंच लड़ाकू विमान मारे गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पांच जेट किस देश के हैं।

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पाकस्तान ने भारत के पांंच  लड़ाकू विमान मार गिराए।   
ए (@iTweeety_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ट्रंप का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत के 5 लड़ाकू विमान मार गिराए। यह मोदी के झूठे अभिमान पर करारा प्रहार है, एक जोरदार कूटनीतिक तमाचा है। मोदी के झूठ ने दुनिया भर में भारत की साख को धूमिल कर दिया है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 पड़ताल
हमने दावे की पड़ताल करने के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें अल जजीरा की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि परमाणु हथियार संपन्न देश भारत और पाकिस्तान मई में युद्ध विराम से पहले अपने पांचवें पूर्ण युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे। हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था। ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कई रिपब्लिकन अमेरिकी सांसदों के साथ रात्रिभोज में यह टिप्पणी की, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस पक्ष के जेट विमानों की बात कर रहे थे।

इसके बाद हमें लाइव नॉउ फॉरम फोक्स की एक वीडियो रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। वीडयो में 12 मिनट 35 सेकंड पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई देश के बीच चल रहे संघर्षों को रोका है, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने बोला कि दोनों देशों के बीच चले संघर्ष में पांच फाइटर जेट को मार गिराया गया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह फाइटर जेट किस देश का है। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें 19 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान पांच जेट मार गिराए गए। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये जेट दोनों देशों में से किसी एक ने खो दिए या वह दोनों पक्षों के संयुक्त नुकसान की बात कर रहे थे।

 

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। इसे शेयर कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें