सोशल मीडिया पर आपस में दो ट्रेन के टकराने एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसके अंदर यात्रियों को बैठा देखा जा सकता है।
दावा
इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली मेट्रो की वीडियो है और यह हादसा भारत में हुआ है।
इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक )
( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं।)
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है।
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वायरल वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया।
-
द क्विंट को सर्च करने पर यही वीडियो एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला जिसमें ट्राम के भिड़ने की इस घटना को फ्रांस का बताया गया था।
-
यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए। हमारी सर्च में हमें यही वीडियो News9 Live और CNN न्यूज पर भी मिला।
-
यहां भी इस वीडियो को फ़्रांस के स्ट्रासबर्ग का बताया गया था।
अन्य न्यूज रिपोर्ट्स: BBC में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी 2025 को स्ट्रासबर्ग सेंट्रल स्टेशन पर दो ट्रामों की टक्कर हो गई, जिसमें 68 लोग घायल हो गए थे।
(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)