फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: गोंडा सड़क हादसे की तस्वीर को धराली से जोड़कर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है कि धराली हादसे के दौरान की है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। चार लोगों की मौत हुई है और 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर में लोगों की शव नजर आरहे हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर धराली गांव के हादसे की है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की है, जहां सड़क दुर्घटना मेंं 11 लोगों की जान  चली गई। 

क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर धराली हादसे की है।
यूके-01लक्ष्मण नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “उत्तराखंड उत्तरकाशी धराली में बादल फटने से काफी लोगों की दर्दनाक मौत भगवान इनकी आत्मा को शांति दे ओम शांति शांति”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें अज्ञातबंधु नाम के एक्स यूजर की पोस्ट मिली। यह पोस्ट 3 अगस्त 2025 को साझा की गई है। इस पोस्ट में हमें वायरल तस्वीर देखने को मिली। पोस्ट में बताया गया है “दुखद घटना शत शत नमन हे प्रभु! आज का दिन परिजनों की खुशियां छीन ले गया, 11 लोगों का असमय जाना ,सच में बहुत ही पीड़ादायक है। उत्तर प्रदेश:- गोंडा जिले के इटियाथोक के बेलवा बहुता - रेहरा पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो नहर में पलट जाने से कम से कम 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, ये सभी लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागाव से पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।“

 

इसके बाद हमें एक्स पर  एबीपी न्यूज की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 3 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि यूपी के गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, नहर में कार डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई है।



आगे की पड़ताल में हमें उत्तरकाशी पुलिस उत्तराखड़ की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 6 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है “सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा गोण्डा की खबर को उत्तरकाशी, धराली आपदा से जोड़ा जा रहा है। उक्त तस्वीर का धराली आपदा से कोई संबंध नहीं हैं।”

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। गोंडा की तस्वीर को धराली की बताकर शेयर  किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें