फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ब्लास्ट हुए आईफोन की तस्वीर लेबनान की नहीं, गलत दावे के साथ फोटो वायरल, पड़ताल में जानें सच

Fri, 20 Sep 2024 08:20 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर आईफोन फटने की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर लेबनान की है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेबनान में पहले पेजर और फिर वॉकी-टॉकी जैसे कुछ उपकरणों में सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। इन धमाके में कई लोगों की मौत हुई है और करीब 3500 लोग घायल हुए हैं। लेबनान में धमाकों के बीच सोशल मीडिया पर एक फटे हुए आईफोन की तस्वीर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
लोग इस तस्वीर को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि पेजर फटने की घटनाओं के बीच आईफोन के फटने के भी मामले बढ़ गए है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन के फटने के कारण कई लोगों की जान चली गई। 

आफ़ियाह जे (@AafiyahJ) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर को शेयर करके लिखा “लेबनान में एक iPhone फट गया”
विज्ञापन

 
ENG. H.K.Z (@The___Leader_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पश्चिमी तकनीक का उपयोग करते समय आप और आपका परिवार सुरक्षित नहीं है।बम तकनीक, ये उन उपकरणों की तस्वीरें हैं जिन्हें आज लेबनान में विस्फोट किया गया। ऐसा लगता है कि हम अपने iPhone का उपयोग करते हुए परमाणु हथियार लॉन्च कर रहे हैं।”
वोल्कन अल्बिस्तान (@valbistan) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर के साथ लिखा “लेबनान में iPhone फट रहे हैं, बेरूत लेबनान इज़राइल”
पड़ताल
इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें ये तस्वीर मिस्र के मीडिया आउटलेट काहिरा 24 पर मिली। वहां पर इस तस्वीर के साथ और भी ब्लास्ट हुए आईफोन की तस्वीर थी साथ ही एक बच्चे की भी तस्वीर थी जिसका हाथ फोन फटने के कारण चोटिल हुआ था। इस तस्वीर को 19 मार्च 2021 को प्रकाशित किया था। यहां से ये साफ हो गया कि तस्वीर पुरानी है। 

आगे सर्च करने पर हमें एक और अरबी मीडिया आउटलेट, नबद ऐप पर भी ये खबर मिली। इसमें बताया गया था मिस्र के मादी में हमजा नाम के बच्चे के आईफोन फटने के कारण हाथ में चोट लग गई। बच्चे के पिता ने कंपनी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर पुरानी है और इसका लेबनान में हुए पेजर और फिर वॉकी-टॉकी जैसे कुछ उपकरणों में धमाकों से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें