फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भरुच की एक फैक्टरी में लगी आग को अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Fri, 13 Jun 2025 07:49 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक इमारत में आग लगी है। इस वीडियो को अहमदाबाद विमान हादसे का बता कर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक इमारत में भीषण आग लगी है। आसमान में आग का गुबार दिखाई दे रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद विमान हादसे के दौरान का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया है कि यह वीडियो 2 महीने पुराना यानी 14 अप्रैल 2025 का है। जांच में पता चला कि यह वीडियो गुजरात के भरुच का है। जब एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। 

आपको बता दें बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में  बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया टेकऑफ करते ही क्रैश हो गया। इस हादसे के वक्त विमान में 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 यात्री सवार थे, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति की ही जान बच पाई है।  

 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ा वीडियो है। 

दीप्ती वर्मा नाम की यूट्यूब यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा “अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए 242 लोग तथा यह जिस हॉस्टल पर गिरा उसमें मारे गए 20 डॉक्टर” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं

  पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंस्टाग्राम पर ऑवर गुजरात नाम का अकाउंट मिला। इस अकाउंट पर हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 14 अप्रैल 2025 को पोस्ट किया गया था। इसके साथ ही लिखा गया है कि पनोली के अंकलेश्वर में जल एक्वा और बीआर एग्रो नामक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया और पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया। आग की घटना की सूचना मिलते ही पनोली डीपीएमसी से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

 

इससे यह पता चलाता है कि यह वीडियो दो महीने पुराना है। इस वीडियो का अहमदाबाद विमान हादसे से कोई सबंध नहीं है।  आगे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को कीवर्ड के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2025 को प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि भरूच में केमिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लगी। कई दमकल गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची हैं।  फिलहाल इस घटना में किसी की जान जाने की खबर नहीं मिली है।

 

इसके बाद हमें टीवी9 की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात के भरुच में आग लगी है। आग लगने के कारण से फैक्ट जल कर खाक हो गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 


पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो का सबंध अहमदाबाद विमान हादसे से नहीं है। यह वीडियो दो महीना पहले भरुच में हुए अग्निकांड का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें