फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लंबित ट्रैफिक चालान पर तेलंगाना पुलिस ने नहीं की कोई घोषणा, वायरल दावा झूठा है

Sat, 28 Dec 2024 02:54 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस ने दिसंबर 2024 में नागरिकों को उनके लंबित ट्रैफिक चालान भरने में मदद करने के लिए विशेष छूट देने की घोषणा की है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 
 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस ने दिसंबर 2024 में नागरिकों को उनके लंबित ट्रैफिक चालान भरने में मदद करने के लिए विशेष छूट देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक निकला। पीटीआई की जांच में पता चला कि न तो तेलंगाना पुलिस और न ही हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने हाल में ऐसी कोई घोषणा की है। हालांकि, इसी तरह की एक योजना की घोषणा दिसंबर 2023 में की गई थी। यूजर्स गलत दावे के साथ पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
 
क्या है दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 24 दिसंबर को एक पोस्ट को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा, "तेलंगाना पुलिस ने नागरिकों को उनके लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने के लिए विशेष छूट दी है। नागरिकों से कहा जा रहा है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं: दो पहिया वाहन: लंबित जुर्माने पर 80% छूट। जैसे अगर जुर्माना ₹700 है, तो आपको ₹140 ही चुकाने होंगे। कारें (प्राइवेट): 60% छूट। अगर जुर्माना ₹2000 है, तो आपको ₹800 ही चुकाने होंगे। यह छूट 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक उपलब्ध है। नागरिक अपने चालान को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट: echallan.tspolice.gov.in के जरिए भर सकते हैं। यह प्रस्ताव 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक वैध है।”  पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
विज्ञापन

 

 
 
पड़ताल
डेस्क ने वायरल पोस्ट का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च किया, लेकिन वहां तेलंगाना पुलिस के ट्रैफिक चालान में विशेष छूट को लेकर कोई भी प्रामाणिक रिपोर्ट नहीं मिली।
 
पड़ताल को जारी रखते हुए डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को रिवर्स इमेज सर्च किया। पीटीआई को न्यूज वेबसाइट ‘Wion’ पर 23 दिसंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के शीर्षक में बताया गया है, “तेलंगाना ने यातायात उल्लंघनकर्ताओं के लिए चालान पर 90 फीसदी तक की छूट की पेशकश की, यहां जानें कैसे लाभ उठाएं” रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
 

 
रिपोर्ट में बताया गया है, “तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए बड़ी छूट की घोषणा की। इस योजना के तहत, जिनके पास लंबित चालान या जुर्माना हैं, वे 90 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। लोग 26 दिसंबर से 10 जनवरी 2024 तक ई-चालान वेबसाइट पर जाकर अपने जुर्माने भर सकते हैं।”

बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी समान दावे के साथ रिपोर्ट प्रकाशित की थी, रिपोर्ट के शीर्षक में बताया गया है, "इस राज्य में लंबित ट्रैफिक चालानों पर 90% छूट, यहां जानें डिटेल्स” रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
 

पीटीआई ने पड़ताल को आगे बढ़ाया जहां पीटीआई को हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस का एक एक्स पोस्ट मिला। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि लंबित ट्रैफिक चालानों पर छूट के बारे में एक फेक संदेश वायरल हो रहा है। नेटिजन्स/नागरिकों से अनुरोध है कि ऐसे संदेशों पर विश्वास न करें और बिना प्रमाण के अफवाहें न फैलाएं।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक यहां देखें।  

पड़ताल का नतीजा 
पीटीआई ने अपनी पड़ताल में पाया कि न तो तेलंगाना पुलिस और न ही हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में नागरिकों के लिए लंबित ट्रैफिक चालानों पर कोई छूट की घोषणा की है। हालांकि, इसी तरह की एक योजना की घोषणा दिसंबर 2023 में की गई थी।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें