फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बनी है पंजाब की चेन्नई पर जीत के बाद श्रेयस अय्यर और प्रीति जिंटा की गले लगने की तस्वीर

Sat, 12 Apr 2025 05:19 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है, जिसमें प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर की गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने प्रीति जिंटा को किस किया। हमने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल मैचों के दौरान मैदान में प्रशंसकों के साथ कई सेलिब्रिटीज और फिल्मी सितारे भी नजर आते हैं। हर मैच के दौरान कई फ़िल्मी सितारे अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचते हैं। ऐसे में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस फोटो में बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर एक साथ दिख रहे हैं। दोनों को एक दूसरे के काफी नजदीक दिखाते हुए यह फोटो शेयर किया गया है। इस फोटो को शेयर करके कई दावे किए जा रहे हैं। इसमें से एक दावा है कि पंजाब किंग्स के चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए मैच में पंजाब की जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने प्रीति  जिंटा को गले लगाया। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने पड़ताल में शेयर की जा रही सभी तस्वीरों को एआई से बना हुआ पाया है। इस तस्वीर में किसी भी तरह की कोई सच्चाई होने का पता हमें नहीं चला है। 

क्या है दावा 

टाइटेनियम आर्मी नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया “श्रेयस अय्यर ने CSK बनाम PBKS आईपीएल मैच जीतने की खुशी में प्रीति जिंटा को किस किया।” 9 अप्रैल 2025 को पोस्ट किए गए इस दावे को 19 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। आपको बता दें 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच खेला गया था। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 18 रनों से जीत दर्ज की थी। 

पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के एक और दावे का लिंक को आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक को आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। यहां हमें प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर का साथ में कोई पोस्ट नहीं मिला।  

प्रीति जिंटा के इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स अकाउंट के लिंक के लिए यहां क्लिक करें। 

श्रेयस अय्यर के इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स अकाउंट के लिंक के लिए यहां क्लिप करें। 

विज्ञापन

आगे हमने इन तस्वीरों को ध्यान से देखा। यहां हमें इन तस्वीरों में कुछ विसंगतियां। तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा था कि इन्हें एडिट करके बनाया गया है। दोनों के चेहरे में विकृतियां साफ नजर आ रही है। एक फोटो में प्रीति जिंटा के हाथों को देखकर इस फोटो में साफ तौर से गड़बड़ लग रही है। 

 

इस फोटो के बारे में और ज्यादा जानने के लिए हमने हाइव मॉडरेशन पर इस फोटो को जांचा। हाइव एआई के माध्यम से बनी तस्वीरों का पता लगाने का काम करता है। इस टूल ने वायरल हो रही दोनों ही तस्वीरे का एआई से बने होने की 99.9% संभावना जताई। 

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि इन तस्वीरों के एआई के माध्यम से बनाया है। इन तस्वीरों को भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें