फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में ओवैसी को फ्लाइट में नमाज पढ़ता देख महिला ने गाया भजन? वायरल दावे की असलियत ये है

Tue, 10 Sep 2024 07:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: असदुद्दीन ओवैसी का फ्लाइट में नमाज पढ़ते और एक महिला का फ्लाइट में शिव भजन गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों वीडियो को एक दूसरे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स पर दो वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इन दोनों वीडियो को एक साथ शेयर किया जा रहा है। एक वीडियो में आप असदुद्दीन ओवैसी को फ्लाइट में नमाज पढ़ते देख सकते हैं। दूसरे वीडियो में एक महिला फ्लाइट में शिव भजन गाती हुई नजर आ रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इन दोनों वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति आराम से नमाज पढ़ रहा है लेकिन महिला उस से भड़क गई। महिला भड़कने के बाद जोर जोर से शिव भजन गाने लगी। 

वीना जैन (@DrJain21) नाम के एक्स अकाउंट से दोनों वीडियो को साथ में शेयर करके लिखा गया है “एक मुस्लिम व्यक्ति अपनी सीट पर बैठकर नमाज़ पढ़ रहा था और इस महिला ने उसे भड़का दिया और ऐसा करना शुरू कर दिया। जरा सोचिए कि उसके अंदर कितनी नफरत और असहिष्णुता भरी हुई है। मोदी ने 10 सालों में हिंदुओं के साथ यही किया है।”
विज्ञापन

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। ओवैसी के नमाज पढ़ने वाले वीडियो को रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें §umaiya khan (@pathan_sumaya) नाम से एक एक्स अकाउंट मिला। इस अकाउंट ने ओवैसी के वीडियो को 2019 में शेयर किया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली से हैदराबाद लौटते समय फ्लाइट में नमाज अदा करते हुए।”
महिला के शिव भजन गाने वाले वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें इंडिया न्यूज के चैनल का एक यूट्यूब लिंक मिला। इस चैनल पर ये वीडियो 2024 में शेयर किया गया है। यहां से ये साफ है कि दोनों वीडियो अलग अलग घटना और समय के है और दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है।  

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है ये दावा कि, ओवैसी को फ्लाइट में नमाज पढ़ता देख महिला ने भजन गाया, पूरी तरह से गलत है। दोनों वीडियो अलग अलग घटना के हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें