फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: सैफ की फिल्म के लुक को उन पर हुए हमले की चोट बताकर किया जा रहा गलत दावा, पड़ताल में जानें सच्चाई

Mon, 20 Jan 2025 04:14 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में सैफ के चेहरे पर चोट लगी हुई नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सैफ को चेहरे पर चोट उन पर हुए हमले के बाद लगी। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले से जोड़कर सोशल मीडिया पर उनके घायल चेहरे की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हमले के बाद ली गई है। वायरल तस्वीर में सैफ अली खान के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। इसके अलावा उनकी एक आंख भी बुरी तरह घायल नजर आ रही है।

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर साल 2019 में आई फिल्म 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए किरदार के एक लुक को दर्शाती है। इसका हालिया हमले से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


क्या है दावा  
आपको बताते चलें कि 16 जनवरी की देर रात सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ। इस हमले में उन्हें छह चोटें आईं। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

हमले का कारण चोरी का इरादा बताया जा रहा है। इस मामले में तमाम जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तस्वीर को सैफ अली खान पर हुए हमले की इंजरी के रूप में शेयर किया।

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

 

पड़ताल 
संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हमने पाया कि सैफ अली खान पर हमले के बाद उनकी टीम या परिवार ने फिलहाल कोई तस्वीर जारी नहीं की है।

रिवर्स इमेज सर्च के जरिए बूम को एक्स पर 8 अक्टूबर 2019 को पोस्ट की गई यही सेल्फी मिली। इस पोस्ट में इसे फिल्म 'लाल कप्तान' के बिहाइंड द सीन के रूप में शेयर किया गया था।

 

इससे स्पष्ट था कि यह तस्वीर 2019 से ही इंटरनेट पर मौजूद है और इसका सैफ पर हुए हालिया हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

8 अक्टूबर 2019 की अमर उजाला और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भी यह तस्वीर मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सैफ की फिल्म 'लाल कप्तान' का किरदार है। इस फिल्म में वह एक नागा साधू की भूमिका में नजर आए थे. इन रिपोर्ट्स में साफ बताया गया कि सैफ के चेहरे पर जो चोट के निशान हैं वो असली नहीं बल्कि उनके किरदार का लुक है।

 

इस फिल्म में सैफ के अलावा दीपक डोबरियाल और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका थे। 'लाल कप्तान' 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी।

फिल्मफेयर और इंडिया फोरम की वेबसाइट पर भी तस्वीर देखी जा सकती है। तब सैफ के लुक की तुलना 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रैंचाइजी के जॉनी डेप के लुक से भी की गई थी।

विज्ञापन


(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें