फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: यूक्रेन की एक धार्मिक यात्रा को लॉस एंजिलिस का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच

Fri, 17 Jan 2025 06:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक रैली निकल रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो लॉस एंजिलिस का है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक रैली देखी जा सकती है। वीडियो को शेयर करने वाले इसे लॉस एंजिलिस का बता रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि लॉस एंजिलिस में आग के कारण लोग घर से बेघर हो चुके हैं। लोग सड़कों पर आने को मजबूर हो गए हैं। 

तनवीर रंगरेज (@virjust18) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कभी अपने पैसे पर घमंड नहीं करना चाहिए। दुनिया के सबसे अमीर देश और उसकी सबसे अमीर सिटी में रहने वाले लोग आज सड़को पे है… वक्त का कोई पता नहीं कौन करोड़पति से रोडपति बन जाए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

z20 Abbash नाम के एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो के शेयर करके लिखा “ लॉस एंजिल्स जंगल की आग अमेरिका 2025/01/13” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन




सावधान भारत शॉर्ट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल ने लिखा “अमेरिका के लोग हुए बेघर” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। यहां हमें ये वीडियो Orthodox Christian नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो को 24 अगस्त 2024 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “कैनोनिकल यूक्रेनी रूढ़िवादी चर्च (UOC) का उत्पीड़न” 

आगे हमें वीडियो से जुड़ी कई जानकारी यूक्रेनियन भाषा के एफएम रेडियो "Radio Trek" की वेबसाइट पर मिली। इस खबर में बताया गया था कि “ ये यात्रा Pochaiv Lavra मोनेस्टरी जा रही थी जो यूक्रेन के Oblast राज्य में है। ये एक धार्मिक यात्रा थी जो Kamianets-Podilskyi से शुरू हुई थी। 

यूक्रेन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूक्रेनफॉर्म में भी इस वीडियो से संबंधित खबर हमें मिली। यहां से हमें पता चला कि “25 अगस्त 2024 को करीब 30 हजार लोग Pochaiv Lavra की ईसाई मोनेस्ट्री में सालाना होने वाले एक धार्मिक त्योहार में पहुंचे थे।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो लॉस एंजिलिस का नहीं बल्कि यूक्रेन का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें