फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में धोनी के सम्मान में आरबीआई ने जारी किया 7 रुपये का सिक्का? पड़ताल में हकीकत ये निकली

Fri, 15 Nov 2024 08:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर धोनी के नाम से सिक्का जारी होने का दावा किया जा रहा है। जानें इस दावे नें कितनी सच्चाई है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ एक दावा वायरल हो रहा है। फोटो में एक 7 रुपए का सिक्का दिख रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी लिखा हुआ है। 
विज्ञापन


क्या है दावा

इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपये के नए सिक्के। 

रंजन सिंह (@RanjanSinghG) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपए का नया सिक्का; एक बार फिर चमके 'थाला', ये है वजह”
 

Fans_ms_dhoni_csk नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा गया “RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपये के नए सिक्के थाला एक बार फिर चमकेगा ।”
विज्ञापन

 


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट को देखा। यहां हमें कोई भी ऐसा एलान आरबीआई की तरफ से किया गया नहीं मिला। 

आगे जांच करने पर हमें पीआईबी का एक एक्स पोस्ट मिला। पीआईबी का तरफ से इस दावे को गलत बताया गया था। पीआईबी ने लिखा “सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम से 7 रुपये का नया सिक्का जारी किया जाएगा” पीआईबी ने कहा तस्वीर में किया गया दावा #फर्जी है। आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये दावा फर्जी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें