फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राहुल गांधी ने गरीब महिलाओं को हर महीने एक लाख रुपये देने का वादा नहीं किया, वीडियो का सच ये है

Fri, 17 May 2024 08:18 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने भारत में गरीब महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक लाख रुपये जमा करने का वादा किया है। हालांकि, लॉजिकली फैक्ट्स ने अपनी जांच में बताया कि ये दावा भ्रामक है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक चार चरण का मतदान हो चुका है जबकि बाकी बचे तीन दौरे का मतदान 20 मई से 1 जून के बीच कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए तमाम दल घोषणा पत्र पहले ही जारी कर चुके हैं जिसके बारे में वे अपने चुनावी अभियान में चर्चा कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने भारत में ग़रीब महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक लाख रुपये जमा करने का वादा किया है। 19 सेकंड लंबे इस वीडियो में राहुल गांधी को कहते हुए सुना जा सकता है, "एक लाख रुपये हिंदुस्तान के सबसे ग़रीब महिलाओं के बैंक अकाउंट के अंदर हर महीने...।"

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। एक यूज़र ने लिखा, “भारत में अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार प्रति वर्ष ₹12 लाख से कम कमाते हैं। राहुल गांधी चाहते हैं कि वे उन्हें वोट दें ताकि, उन पर भारी कर लगाने के बाद, वह बेरोज़गारों को प्रति वर्ष ₹12 लाख दे सकें। ऐसी पोस्टों के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं।

वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, ये दावा भ्रामक है। वीडियो के लंबे वर्जन में राहुल गांधी मासिक किस्त का गणित समझाते हुए कहते हैं कि गरीब महिलाओं के बैंक खाते में सालाना एक लाख रुपये और हर महीने 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे। 

लॉजिकली फैक्ट्स ने सच का पता कैसे लगाया?

लॉजिकली फैक्ट्स ने पाया कि वायरल क्लिप मई 15 को, पूर्वी ओडिशा के बोलांगीर में आयोजित एक कांग्रेस रैली से ली गई है। राहुल गांधी के भाषण का वीडियो इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर लाइवस्ट्रीम किया गया था।

इस वीडियो में, उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने की तारीख जून 4 को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भारत में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को उनके बैंक खाते में प्रति माह 8,500 रुपये मिलेंगे, जो एक साल में कुल एक लाख होंगे।

वीडियो में 29:15 मिनट की समयावधि पर, रैली में मौजूद एक महिला सुष्मिता साहू का उदाहरण लेते हुए, राहुल गांधी कहते हैं, “4 जुलाई को, सुष्मिता साहू जैसी ओडिशा में, यूपी में , तमिलनाडु और हिंदुस्तान के हर प्रदेश में करोड़ों महिलाएं जागेंगी और अपने बैंक अकाउंट को चेक करेंगी (2), और 4 जुलाई को एक महीने की क़िस्त 8,500 रुपये उनके बैंक अकाउंट में मिलेगा।"

उन्होंने गणित समझाते हुए कहा कि हर महीने इतना ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा और एक साल में सुष्मिता साहू जैसी महिलाओं को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, "एक लाख रुपये हिंदुस्तान के सबसे ग़रीब महिलाओं के बैंक अकाउंट के अंदर हर महीने ठकाठक।।" उन्होंने आगे कहा, "इसको कहते हैं विकास।"

30:38 मिनट से 30:50 मिनट की समय सीमा के बीच का हिस्सा, जहां गांधी ने कहा, "एक लाख रुपये हिंदुस्तान के सबसे ग़रीब महिलाओं के बैंक अकाउंट के अंदर हरे महीने," ग़लत दावा करने के लिए शेयर किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी अपने घोषणापत्र में भी कांग्रेस ने वादा किया है कि वे 'महालक्ष्मी योजना' के तहत "प्रत्येक ग़रीब भारतीय परिवार" को हर साल एक लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे, आदर्श रूप से घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में। ओडिशा में अपने भाषण में राहुल गांधी अपना वादा दोहरा रहे थे, नाकि ग़रीब महिलाओं के खाते में हर महीने एक लाख रुपये ट्रांसफर करने का नया वादा कर रहे थे।

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र का स्क्रीनशॉट.(स्रोत: इंडियन नेशनल कांग्रेस/स्क्रीनशॉट)

निर्णय

राहुल गांधी के भाषण के एक वीडियो के साथ यह दावा कि उन्होंने कहा कि भारत की हर गरीब महिला को प्रति माह एक लाख रुपये देने का वादा किया है, भ्रामक है। वीडियो के लंबे वर्ज़न में उन्हें यह बताते हुए दिखाया गया है कि एक साल में 12 महीने की अवधि में एक लाख रुपये कैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

(This story was originally published by Logically Facts as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें