फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राहुल गांधी ने नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, वीडियो का सच ये है

Wed, 15 May 2024 08:30 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि जून 4, 2024 को लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। लॉजिकली फैक्ट्स ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत बताया है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। अब तक चार दौर का मतदान कराया जा चुका है। बाकी बचे तीन दौरे का मतदान 20 मई से 1 जून के बीच होगा। उधर तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि जून 4, 2024 को लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि 'इंडिया अलायंस' को उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिल रही है। 

वायरल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, "नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री रहेंगे। शुरुआत में मैं आपको कह देता हूं, जो बात सच है — 2024, 4 जून नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री रहेंगे। आप लिख के ले लो। नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। हमने जो करना था, जो काम, जो मेहनत करनी थी, कर दी है। अब आप देखना उत्तर प्रदेश में हमारे गठबंधन को एक सीट नहीं मिलने वाली है। ये भी मुस्कुरा रहे हैं कि क्योंकि इनको भी पता है कि राहुल गांधी जो बोल रहा है सच है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहा है। खत्म कहानी।।"

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब पर बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है। एक फेसबुक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। इन पोस्ट्स को यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स, फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो एडिट किया गया है और मूल वीडियो में राहुल गांधी ने यूपी के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी जून 4, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। 

लॉजिकली फैक्ट्स ने सच का पता कैसे लगाया?

वायरल वीडियो में किए गए दावों की सत्यता जांचने के लिए, लॉजिकली फैक्ट्स  ने इसके लंबे वर्जन की खोज की, जो लॉजिकली फैक्ट्स को मई 10, 2024 को इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक़, राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

वीडियो (आर्काइव यहां) में राहुल गांधी अपने भाषण की शुरुआत इंडिया गठबंधन, भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बात करके करते हैं। इसके बाद 57 सेकंड की समयावधि से राहुल गांधी कहते हैं, "भाईयों और बहनों, शुरुआत में मैं आपको कह देता हूं, जो बात आपको हिंदुस्तान की मीडिया कभी नहीं कहेगी। मगर जो बात सच है, 2024, 4 जून, नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। आप लिख के ले लो, नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। हमने जो करना था, जो काम, जो मेहनत करनी थी, हमने कर दी है। अब आप देखना उत्तर प्रदेश में हमारे गठबंधन को 50 से कम एक सीट नहीं मिलने वाली है। बाकी देश में, हर प्रदेश में हमने बीजेपी को रोका है।"

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे जून 4, 2024 को घोषित किए जाएंगे।

राहुल गांधी आगे मीडिया का जिक्र करते हुए कहते हैं, "अभी इनके (मीडियाकर्मी) चेहरे देखोगे तो ये भी मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि इनको भी पता लग रहा है कि जो राहुल गांधी बोल रहा है, वो सच है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन रहा है। खत्म कहानी। जैसे अंग्रेजी में बोलते हैं गुड बाय, थैंकयू।" राहुल गांधी के भाषण के इस हिस्से को नीचे दिए गए वीडियो में 57 सेकंड से 2:48 की समयावधि के बीच सुना जा सकता है। 

विज्ञापन


यहां यह साफ हो जाता है कि राहुल गांधी ने जोर देकर कहा था कि "नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे"और “इंडिया गठबंधन को 50 से कम एक सीट नहीं मिलने वाली”, जबकि वायरल वीडियो में "नहीं" और “50 सीट” शब्द काट दिया गया है। 

दरअसल, मई 10, 2024 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर में एक संयुक्त रैली में हिस्सा लिया था। 

बता दें कि राहुल गांधी ने “नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे” वाली बात मई 10 को, कन्नौज की रैली में भी कह चुके हैं। उनकी टिप्पणी वीडियो में (आर्काइव यहां) 13:30 से 13:50 की समयावधि पर सुनी जा सकती है।  

निर्णय 

वायरल वीडियो में किया गया यह दावा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकारते हुए कह दिया है कि जून 4, 2024 को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, गलत है। वायरल वीडियो एडिटेड है और मूल वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, नहीं बन सकते हैं। इसलिए, लॉजिकली फैक्ट्स ने वायरल दावे को गलत माना है। 

(This story was originally published by Logically Facts as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें