फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी, जानें वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

Wed, 25 Jun 2025 07:46 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में राहुल गांधी किसी शादी में नजर आ रहें हैं। तस्वीर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी में शामिल हुए हैं। हमारी पड़ताल में वायरल हो रही तस्वीर एआई से बनी निकली है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक शख्स से हाथ मिला रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला है। हमें राहुल गांधी की जॉर्ज सोरोस के बेटे में शामिल होने की कोई आधिकारी खबर नहीं मिली। हमने पाया है कि वायरल तस्वीर एआई जनरेटेड है , जिसे शेयर कर भ्रम फैलाया जा रहा है। 

दावा क्या है

सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के बेटे में शामिल हुए हैं।
जनार्दन मिश्रा (@janardanspeaks) नाम के एक्स यूजर ने लिखा ” जिस जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत को बर्बाद करने में लगा है, उसके बेटे एलेक्स सोरोस और हुमा आबेदीन की शादी में मौज ले रहा है राहुल गांधी” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने सबसे पहले पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें जॉर्ज सोरोस के बेटे में राहुल गांधी के शामिल होने की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद तस्वीर को ध्यान से देखने के पर हमें फोटो में कुछ विसंगतियां दिखाई दीं, जो असल फोटो में देखने को आमतौर पर नहीं मिलती है।

 हमने तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन पर सर्च किया। इस दौरान वायरल फोटो के 99.9 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई गई।

 

इसके बाद हमने राहुल गांधी के एक्स हैंडल देखा। यहां भी हमें वायरल तस्वीर से संंबंधित कोई कुछ नहीं मिला।

आगे की पड़ताल में हमें वोग की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में हमें एलेक्स सोरोस और हुमा आबेदीन की शादी की तस्वीर देखने को मिली। रिपोर्ट में शामिल तस्वीर में हुमा आबेदीन के कपड़े वायरल तस्वीर से अलग थे। 

यहां हम साफ देख सकते है कि वायरल तस्वीर और असली तस्वीर में दुल्हन के कपड़े अलग हैं।  तस्वीर की बनावट भी कुछ काल्पनिक हैं। इससे सप्ष्ट होता है कि यह तस्वीर एआई से बनी है। इसके साथ ही जॉर्ज सोरोस के शादी में राहुल गांधी के शामिल होने से संबंधित हमें कोई खबर नहीं मिली।

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावा को गलत पाया। यह तस्वीर एआई जनरेटेड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें