फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते मौलाना का वीडियो यूपी के गाजीपुर का नहीं, पड़ताल में जानें इसका सच

Fri, 11 Oct 2024 07:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मौलाना हिंदुओं के खिलाफ बयान देता हुआ दिख रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें एक शख्स को हिन्दू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है। गाजीपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

चंदन शर्मा @ChandanSharmaG नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “हिंदुओं... गिरफ्तारी तक रिपोस्ट करते रहें। यह हर हाल में जेल जाना चाहिए। इसका इतना हिम्मत हो गया की सरेआम मंच से माइक पर हिंदुओं का कत्ल करने के लिए बोल रहा है। @ghazipurpolice @Uppolice कृपया इस पर सख्त कार्रवाई करें। ऐसे लोग किसी भी शब्द समझ में रहने के लायक नहीं है इसे गिरफ्तार करके आतंकवाद की धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए”
विज्ञापन

 

रिद्धिमा शर्मा @Ridhu417Sharma नाम के एक एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया “हिंदुओं... गिरफ्तारी तक रिपोस्ट करते रहें। यह हर हाल में जेल जाना चाहिए। इसका इतना हिम्मत हो गया की सरेआम मंच से माइक पर हिंदुओं का कत्ल करने के लिए बोल रहा है। @ghazipurpolice @Uppolice कृपया इस पर सख्त कार्रवाई करें। ऐसे लोग किसी भी शब्द समझ में रहने के लायक नहीं है इसे गिरफ्तार करके आतंकवाद की धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें हबीबुल्लाह अरमानी ऑफिशियल नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर ये वीडियो मिला। ये भाषण दे रहे व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट था। इस अकाउंट की में व्यक्ति की लोकेशन खग्राचारी स्ट्रीट, हथजारी, बांग्लादेश लिखा हुई थी। 

इस बार में पड़ताल करते समय हमें गाजीपुर पुलिस का बयान भी मिला। गजीपुर पुलिस ने बताया कि “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक मौलाना द्वारा धर्म विरोधी वक्तव्य दिया जा रहा है जिसमें आपसी सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है जिसे जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश का बता कर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो के संबंध में जांच किया गया तो ज्ञात हुआ कि यह वीडियो बांग्लादेश से संबंधित है इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति हबीबुल्लाह अरमानी जो पाकिस्तान का मौलाना है जिसके द्वारा यह वक्तव्य बांग्लादेश के गाजीपुर (ढाका) में दिया गया है।”
 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें