फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भ्रामक है खाटू श्याम में हमला करने वाले आरोपियों का पुलिस जुलूस निकालने का वीडियो, जानें सच

Thu, 17 Jul 2025 08:19 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कुछ लोगों का जुलूस निकाल रही है। दावा किया जा रहा है कि यह खाटू श्याम में मारपीट करने वाले आरोपी हैं। हमारी पड़ताल में यह वीडियो अलवर का निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ था जिसमें कुछ लोग आपस में डंडे से लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा था कि खाटू श्याम मंदिर में दुकानदारों और श्रद्धालुओं में लड़ाई हो गई है। अब इसी मामले को लेकर एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी चार लोगों को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस चारों के मुंह पर काले रंग का मुखौटा है जिससे इनकी शक्ल नहीं दिख रही है। चारों पैरों से लंगड़ाते हुए चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि खाटू श्याम मंदिर में भक्तों के साथ मारपीट करने वाले चारों दुकानदारों को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि वीडियो खाटू श्याम में हुई घटना से संबंधित नहीं है। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो अलवर का है, जहां पुलिस ने मुहर्रम जुलूस में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी घटना के लिए पुलिस ने जुलूस निकाला था। खाटू श्याम से इस वीडियो को जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है।  

क्या है दावा  

पुलिस द्वारा चार लोगों का जुलूस निकालने के वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि खाटू श्याम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने वाले दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना पहाड़गढ़ नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “खाटू श्याम में महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले दुकानदारों का स्वागत” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां भी देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर 11 जुलाई 2025 को शेयर किया गया मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था कि “ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस” यहां खाटू श्याम में मारपीट के लिए जुलूस निकालने की बात नहीं की गई थी।

  आगे हमने इसी कीवर्ड से वीडियो को सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें इस वीडियो से संबंधित रिपोर्ट जी राजस्थान पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 11 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई थी। इस रिपोर्ट में वायरल हो रहा वीडियो मौजूद था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस” वीडियो में सिटी सीओ अंगद शर्मा यह कहते हुए देखे जा सकते हैं कि पुलिस ने मुहर्रम के दिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार पर हमला करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  आगे हमने इस खबर के बारे में जानने के लिए अमर उजाल के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 11 जुलाई 2025 की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “अलवर जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई हिंसा ने शहर में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। कर्बला मैदान के पास एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार के साथ हुई बर्बर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है।”  

  पड़ताल का नतीजा 
विज्ञापन

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि पुलिस जिन आरोपियों का जुलूस निकाल रही है वह खाटू श्याम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपी नहीं हैं। बल्कि अलवर में मुहर्रम पर ट्रैफिक पुलिस का साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें