फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: टूटी हुई बस की तस्वीर दो साल पुरानी है जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है, पढ़ें पड़ताल

Tue, 12 Nov 2024 11:29 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक टूटी हुई बस की तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उत्तर प्रदेश की है। जिसे हालिया बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बस की तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। इस बस के पीछे से पूरी तरह से टूटी हुई है। इस बस में यात्री भी सवार नजर आ रहे हैं। बस पर लिखा हुआ है रायबरेली डिपो। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उत्तर प्रदेश की है। इस तस्वीर को सीएम योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर तंज कसते हुए शेयर किया जा रहा है। 

नेहा सिंह राठौड़ (@nehafolksinger) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “खिसकेंगे तो लुढ़केंगे…#BatengeTohKatenge”
विज्ञापन




केपी पाठक (@KpPatha19731260) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “खिसकाएँगे तो लुढ़केंगे…” 



पड़ताल 

इस तस्वीर के सच के बारे में जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ये तस्वीर पहले से कई वेबसाइट पर अपलोड मीली। आप सांसद संजय सिंह ने इस फोटो को 2022 में शेयर किया था। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया था “चल यार धक्का मार। ये है योगी सरकार।”

पीयूष मानुष (piyushmanush) नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीर दिसंबर 2023 में शेयर की गई थी। इस तस्वीर के साथ लिखा हुआ था “पहले तो उत्तर प्रदेश में पर्याप्त सरकारी बसें नहीं है...बाकी तो यह दुर्दशा है.. रायबरेली डिपो, यूपी” 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर हालिया नहीं है बल्कि दो साल पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें