सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक एक्सप्रेसवे पर दो आर्चेस दिख रहे हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की है। कहा जा रहा है कि जब से इलाहाबाद का नाम बदला है तब से फैजाबाद इलाहाबाद रोड का विकास हुआ है।
तरूण (@fptarun) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जब से इलाहाबाद प्रयागराज हुआ है।”
दिव्या कुमारी (@divyakumaari) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “इलाहाबाद जब से प्रयागराज हुआ है फैज़ाबाद इलाहाबाद रोड का विकास तो हुआ है।”
पड़ताल
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। यहां हमें इसी आर्चेस वाले फ्लाईओवर की तस्वीर किसी दूसरे एंगल ने खींची हुई मिली। फोटो वेबसाइट
आई स्टॉक पर मिली। इस तस्वीर को शकील शाह द्वारा मई 2021 में खींचा गया था।
इस तस्वीर को दोहा शहर में अल वाहदा ब्रिज बताया गया था। इसे 56 ब्रिज ऑफ आर्क के नाम से जाना जाता है।
आगे हमें कीवर्ड से सर्च करने पर एक और फोटो वेबसाइट
अलामी पर ये तस्वीर मिली। इस तस्वीर के साथ लिखा गया था “अल वाहदा ब्रिज शहर का सबसे ऊंचा स्मारक है। इसे 56 ब्रिज ऑफ आर्क के नाम से जाना जाता है।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर भारत की नहीं बल्कि कतर की है।