फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बनी है प्रीति जिंटा और ग्लेन मैक्सवेल के एक साथ महाकुंभ में शामिल होने की तस्वीर, जानें सच

Mon, 03 Mar 2025 06:46 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें प्रीति जिंटा और ग्लेन मैक्सवेल एक साथ सफेद पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। इसे महाकुंभ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा और ग्लेन मैक्सवेल की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में वो दोनों सफेद रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर महाकुंभ के दौरान की है। जहां अभिनेत्री प्रीति जिंटा और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल साथ में पहुंचे थे। 

मनीष राणा नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा की सुंदर तस्वीर” (पोस्ट का आर्काइव लिंक
विज्ञापन




Manish_jatt_rana315 नाम के एक थ्रेड यूजर ने भी इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा की सुंदर तस्वीर” (पोस्ट का आर्काइव लिंक
 

View on Threads




पड़ताल 
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले प्रीति जिंटा के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। यहां हमें उनके महाकुंभ घूमने के कई वीडियो मिले। इस पोस्ट में प्रीति ने बताया कि वो अपनी मां और भाई के साथ कुंभ में पहुंची थीं। प्रीति और मैक्सवेल दोनों में से किसी के अकाउंट पर वायरल हो रही तस्वीर मौजूद नहीं थी। 

मैक्सवेल के सोशल मीडिया अकाउंट पर कहीं से ये नहीं दिख रहा था कि वे महाकुंभ पहुंचे थे। न ही इससे जुड़ी कोई मीडिया रिपोर्ट मौजूद है। 

जांच में आगे बढ़ते हुए हमने तस्वीर को ध्यान से देखा तो इसमें कुछ विसंगतियां दिखाई दी। तस्वीर में प्रीति के हाथों की अंगुलियां अधूरी नजर आ रही थीं। यहां से हमें तस्वीर के एआई से बने होने का आभास हुआ। इसके बाद हमने हाइव मॉडरेशन का उपयोग करके तस्वीर का विश्लेषण किया, जो AI द्वारा उत्पन्न दृश्यों का पता लगाने का उपकरण है। हाइव से पता चला कि तस्वीर में AI द्वारा उत्पन्न या डीपफेक सामग्री होने की 95.7% संभावना है।



पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें