फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भाजपा कार्यकर्ताओं का केनरा बैंक के सामने कनाडा का विरोध करने की तस्वीर फर्जी, पढ़ें पड़ताल

Thu, 17 Oct 2024 09:33 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्स पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग भाजपा का झंडा लिए खड़े हैं। फोटो में कुछ लोग मारे लगाते हुए भी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा वाले कुछ लोग कनाडा के खिलाफ केनरा बैंक के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। यूजर इन्हें अंधभक्त बोल रहे हैं। 

कीर्ति आजाद (@KirtiAzaad) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ बैंक को कनाडा समझ कर उसके सामने प्रदर्शन करते भाजपा के संघी। 
विज्ञापन




अन्यतम शुक्ला (@AnyatamShukla) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अंधभक्त कनाडा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। केनरा बैंक के सामने। 



पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें  एक तमिल समाचार वेबसाइट मलाई मलार में वायरल तस्वीर से संबंधित एक खबर मिला। यहां ये तस्वीर 30 अगस्त 2020 को छापी गई थी। 

आगे एक और वेबसाइट पर हमें ये खबर मिली। टॉप तमिल न्यूज नाम की एक वेबसाइट पर भी ये तस्वीर दिखी। खबर के अनुसार ऊटी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में एक ध्वजस्तंभ को हटाने के विरोध में ये विरोध प्रदर्शन किया गया था। ये तस्वीर तमिलनाडु से है।

आपको बता दें हमें इस दोनों खबरों में जो तस्वीरें दिखी उनमें से किसी में भी केनरा बैंक का बोर्ड दिखाई नहीं दिया। जिससे ये पता चलता है कि इस तस्वीर को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर पुरानी है और इसे भ्रामक तरीके से एडिट करके पोस्ट किया जा रहा है।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें