फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेशी महिला के साथ मारपीट की तस्वीर भारत की बताकर वायरल, पड़ताल में पढ़ें सच

Thu, 05 Sep 2024 08:36 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है जिसमें महिला के चेहरे पर चोट लगी हुई है। इस तस्वीर को भारत का बताकर सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इसमें से एक तस्वीर में एक दंपत्ति नजर आ रहा है तो दूसरी तस्वीर में एक महिला है जिसके मुंह पर चोट के निशान है। महिला के सिर और गाल पर काफी चोट के निशान है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है मुस्लिम पति ने हिंदू पत्नी के साथ मारपीट की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लड़के को अब्दुल कहकर संबोधित कर रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर को भारत का बताया जा रहा है। 

प्रिया केसरवानी (@its__priuy) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर के साथ लिखा “दोस्तो न्यू लव स्टोरी लॉन्च हुई है, अब्दुल और एक पागल हिन्दू लड़की, अफसोस इसका वाला अब्दुल भी वैसे ही निकला है, पता नहीं इन पागल को अपने धर्म में लड़के ही नहीं मिलते हैं, बढ़िया है।”
विज्ञापन

 
जितेन्द्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मेरा अब्दुल बहुत ही प्यारा है, मुझे सप्ताह में दो -तीन बार ब्युटी पार्लर ले जाता है मेकअप कराने!” 
 

पड़ताल 
इस तस्वीर की की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया जहां हमें इस तस्वीर से जुड़े कई फेसबुक पोस्ट मिले। इन फेसबुक पोस्ट में वायरल हो रही तस्वीर के बारे में अधिक जानकारी मिली। इस पोस्ट में महिला के चेहरे पर चोट लगी हुई कई और तस्वीरें मिलीं। इन पोस्ट से हमें पता चला कि कि महिला का नाम आयशा पुतुल है। आगे हमें आयशा पुतुल का फेसबुक अकाउंट मिला। 

आयशा पुतुल के अकाउंट पर हमें वायरल हो रही दंपत्ति की तस्वीर मिली। इस तस्वीर को आयशा ने 25 जुलाई 2021 में शेयर किया था। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा गया था “जन्मदिन मुबारक हो रकीबुल इस्लाम”। आयशा के फेसबुक अकाउंट से हमें पता चला कि वो I N A Y A’z नाम के एक कपड़े का ब्रांड चलाती है। कपड़ों के ब्रांड के इस फेसबुक अकाउंट पर बांग्लादेश की लोकेशन थी। 

यहां से ये पता चला कि आयशा पुतुल बांग्लादेश की हैं। आयशा पुतुल के फेसबुक इंट्रो से पता चलता है कि वो इस्लाम धर्म को मानती हैं। आयशा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने पति द्वारा पीटे जाने के बारे में एक पोस्ट भी लिखा है। जिसमें आयशा ने बताया कि उसके पति रकीबुल इस्लाम का कई और लड़कियों के साथ संबंध थे और रकीबुल 10 साल से आयशा के साथ मारपीट कर रहा था। अब वो रकीबुल से अलग हो चुकी हैं। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये तस्वीर भारत की नहीं है और महिला का हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें