फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 2022 की फोटो को ईरान के हमले से जोड़कर किया जा रहा है शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच

Wed, 18 Jun 2025 06:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुल के पास आग लगी नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा है कि यह वीडियो ईरान के इस्राइल पर हमले के दौरान का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुल के पास से काला धुआं निकलता नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के हाइफा शहर पर हमला किया है। यह तस्वीर ईरान की तरफ से किए गए हालिया हमले के दौरान की है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि यह वीडियो तीन साल पुराना हाइफा पुल के पास लगी आग का है। जांच के दौरान पता चला कि 26 जून 2022 की सुबह उत्तरी बंदरगाह शहर हाइफा में एक औद्योगिक और लॉजिस्टिक परिसर में आग लग गई थी।

विज्ञापन

 

क्या है दावा 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में ईरान और इस्राइल संघर्ष के दौरान का है। 

श्रवण कुमार पासवान नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “अभी-अभी: इस्राइल के हाइफा में बड़ा विस्फोट और आग ” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
 

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एनडब्लूएस न्यूज के यूट्यूब चैनल पर वीडियो मिला। यह वीडियो 26 जून 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया कि सुबह का अपडेट हाइफा के बार येहुदा में लगी आग। घटनास्थल पर अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल काम कर रहे हैं। एनडब्लूएस न्यूज हाइफ़ा और आस-पास के क्षेत्र की प्रमुख समाचार साइट है। 

विज्ञापन


आगे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें स्थानीय अखबार शारघ डेली की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को प्रकाशित की गई है।  इसमें बताया गया है कि रविवार की सुबह हाइफा में एक औद्योगिक इमारत में भीषण आग लग गई। हालांकि  तीन लोगों को उनके घर से बचा लिया गया। हाइफा के बार येहुदा स्ट्रीट पर एक आवासीय इमारत के पास की इमारतों में आग लग गई। जैसे ही आग पूरे परिसर में फैली, कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
 


 

 

इसके बाद हमें यरूशलेम पोस्ट की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया है कि इजराइल अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अनुसार, रविवार की सुबह हाइफा में एक रसद और औद्योगिक सुविधा केंद्र में भीषण आग लगने के बाद तीन लोगों को उनके घर से बचा लिया गया।  यह आग हाइफा के बार येहुदा स्ट्रीट के पास लगी थी।

पड़ताल का नतीजा 

यहां से साफ होता है कि यह वीडियो तीन साल पुराना है, जिसे हाल के ही इस्राइल और ईरान के तनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें