फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लाठी चलाने के पप्पू यादव के पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा वायरल, जानें पड़ताल का नतीजा

Tue, 05 Nov 2024 11:13 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लाठी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लॉरेंस की धमकी के बाद का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पप्पू यादव लाठी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पप्पू यादव लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने बाद अपने आप को बचाने की तैयारी कर रहे हैं। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी (@PUNE__24) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा है “कोई माई का लाल जो पप्पू यादव को छेड़ दे ! पप्पू यादव को धमकी देने का मतलब दही के धोखे चुना चाटने के बराबर है,, आओ तो सामने पप्पू यादव लट्ठ से ही तोड़ देंगे।”
विज्ञापन

 

प्रवीन कुमार (@RigidDemocracy) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बाघ का करेजा पप्पू यादव जी लॉरेंस बिश्नोई से दो दो हाथ करने से पहले अस्त्र से युद्ध अभ्यास करते हुए। आजा लॉरेंस, अब तेरी खैर नहीं। पप्पू जी अकेले नहीं हैं, उनके दो दो गोटियां, अनिल और जैकी यादव, दोनों उनके साथ हैं।”
 

पड़ताल 

वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें सांसद पप्पू यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट (pappuyadav4india) पर हमें ये वीडियो 12 जुलाई 2024 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था “मुहर्रम के अवसर पर आज हम पारंपरिक लाठी खेल में शामिल हुए। बचपन से ये परंपरा हम देखते आए हैं। मुझे गर्व है कि मेरी माटी का हर त्योहार इंसानियत सिखाता हैं।”

ये वीडियो हमें एबीपी बिहार के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इस वीडियो को चैनल पर 19 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो को साथ कैप्शन लिखा गया था “मोहर्रम जुलूस में Pappu Yadav का गजब अंदाज, मोहर्रम जुलूस में चलाई जमकर लाठी”

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो तीन महीने पुराना है। जिसे हालिया बताकर वायरल किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें