फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: शिवसेना यूबीटी की रैली में पाकिस्तान का झंडा नहीं लहराया गया, झूठा दावा सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 18 May 2024 07:48 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक रोड शो का वीडियो वायरल है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मुंबई के चेंबूर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रत्याशी अनिल देसाई की रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। Boom ने अपनी जांच में पाया कि दावा झूठा है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के चार चरण पूरे हो चुके हैं। वहीं पांचवें दौर के लिए मतदान 20 मई को वोटिंग होनी है। छठे चरण में मुंबई की सीटों पर भी वोटिंग होगी। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक रोड शो का वीडियो वायरल है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मुंबई के चेंबूर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रत्याशी अनिल देसाई की रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया।

Boom ने अपनी जांच में पाया कि दावा झूठा है। रैली में लहराया गया झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि इस्लामिक झंडा था।

एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुंबई के चेंबूर में उद्धव ठाकरे शिवसेना प्रत्याशी अनिल देसाई की चुनावी रैली और पाकिस्तान का झंडा पताल पहुंच गया अच्छा हुआ बालासाहेब नहीं वरना पैदा करके पछताता इतना नीच कोई कैसे हो सकता है महाराष्ट्र देशद्रोही देशद्रोही।'

 

विज्ञापन

(आर्काइव पोस्ट)

बीजेपी नेता नितेश राणे ने अपने एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यूबीटी के जुलूस में पाकिस्तान का झंडा, अब पीएफआई, सिमी, अल कायदा के लोग मातोश्री बिरयानी क्या लेंगे। दाऊद मुंबई में एक स्मारक भी बनाएगा और कहा जाता है कि यही श्री बालासाहेब की असली संतान है।' (मराठी से हिंदी अनुवादित)
 

 

(आर्काइव पोस्ट)

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो में दिख रहे झंडे को देखा तो पाया कि यह पाकिस्तानी फ्लैग नहीं बल्कि इस्लामिक फ्लैग है। बूम ने वायरल वीडियोे में दिख रहे झंडे और पाकिस्तानी झंडे की तुलना भी की। स्पष्ट तौर पर यह पाकिस्तानी का राष्ट्रीय झंडा नहीं एक इस्लामिक झंडा है। पाकिस्तान के झंडे में बाईं ओर एक सफेद पट्टी भी है जो इस्लामिक झंडे में नहीं है।

नीचे दोनों के बीच की गई तुलना देखिए।

 

 

इससे पहले भी बूम ने इस तरह के दावे का फैक्ट चेक किया है, जब हैदराबाद के मिलाद-उन-नबी के जुलूस में इस्लामी झंडे को पाकिस्तानी झंडा बताकर झूठा दावा किया गया था।

इसके अलावा वायरल पोस्ट में वीडियो को चेंबूर का बताया गया। इससे संकेत लेकर गूगल मैप पर सर्च करने पर बूम ने पाया कि वीडियो चेंबूर स्टेशन के पास एक रोड का है। वायरल वीडियो में दिख रही जगह फ्लाईओवर और इमारतों के साथ गूगल मैप पर दिख रही है।

अनिल देसाई ने 14 मई 2024 को अपने चुनाव प्रचार के लिए एक रोड शो किया था। उनके इंस्टाग्राम पर उन स्थानों का जिक्र है जहां पर रोड शो किया गया था।

विज्ञापन

 

 

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) को मुंबई में अपने इस चुनाव प्रचार के दौरान मुसलमानों का काफी समर्थन भी मिल रहा है।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें