फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: गलत है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा तिरंगे को कराची स्टेडियम से हटाए जाने का दावा, पढ़ें पड़ताल

Thu, 20 Feb 2025 02:57 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर 13 सकेंड का एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची किक्रेट स्टेडियम से भारतीय ध्वज को हटा दिया है। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर 13 सकेंड का एक वीडियो शेयर हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड)  ने कराची किक्रेट स्टेडियम से भारतीय ध्वज को हटा दिया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कराची स्टेडियम में भारतीय ध्वज को हटा दिया क्योंकि भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है।

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार पीसीबी ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) निर्देशों का पालन कर रहा है। जिसके अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दिवस पर केवल चार झंडे फहराए जाएंगे- ICC (इवेंट अथॉरिटी), PCB (आयोजक) और उस दिन खेलने वाली दोनों टीमों के झंडे। पीसीबी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर CT25 की आधिकारिक तैयारी अवधि शुरू होने से पहले की है।

दावा

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर नवाज ने 16 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा, “कराची में भारतीय ध्वज नहीं: भारतीय टीम ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने से मना कर दिया, जिसके बाद PCB ने कराची स्टेडियम से भारतीय ध्वज हटा दिया, जबकि अन्य मेहमान देशों के झंडे लगे रहे। शानदार काम मोहसिन नक़वी!” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
पड़ताल के दौरान पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क को  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किया गया बयान मिला, उन्होंने इस कथित विवाद को सिरे से खारिज कर दिया। PCB ने बताया, “स्टेडियम की छत पर लगे झंडों को लेकर कोई विवाद नहीं है क्योंकि ICC दिशानिर्देशों के अनुसार,  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच के दिनों पर केवल चार झंडे फहराए जाएंगे - ICC (इवेंट अथॉरिटी), PCB (आयोजक) और  उस दिन खेलने वाली दोनों टीमों के झंडे।

उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर चैंपियंस ट्रॉफी 2025  स्पोर्ट पीरियड शुरू होने से पहले की है। पीसीबी ने आगे बताया कि 11 फरवरी को स्टेडियम में तीन देशों का टूर्नामेंट हो रहा था, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी की आधिकारिक तैयारी 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है, उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीर चैंपियंस ट्रॉफी की समर्थन अवधि शुरू होने से पहले की है।

पड़ताल की अगली कड़ी में डेस्क ने वायरल वीडियो का ध्यानपूर्वक विश्लेषण किया और उसमें 'Mr_Hamxay_3' का वॉटरमार्क पाया। जांच के अगले हिस्से में हमने उसी नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट पाया। हैंडल का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने इंस्टाग्राम अकाउंट का ध्यानपूर्वक निरीक्षण किया, हमें 14 फरवरी, 2025 की एक पोस्ट मिली। इस पोस्ट में वही वायरल वीडियो था और इसमें यह दावा किया गया था कि पीसीबी ने भारतीय ध्वज को इसलिए शामिल नहीं किया क्योंकि भारत ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

नीचे दो तस्वीरों की तुलना की गईं है, जो यह दिखाता है कि वायरल पोस्ट में दिख रहा वीडियो वही है जो इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया था।

पड़ताल के अंत में हमनें जांच को आगे बढ़ाते हुए, यह जानने की कोशिश की वायरल वीडियो CT25 समर्थन अवधि शुरू होने से पहले का है (जैसा कि पीसीबी ने दावा किया था), डेस्क ने   इंस्टाग्राम यूजर से इस मामले में प्रतिक्रिया मांगी जोकि पाकिस्तानी है ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि क्या वीडियो 12 फरवरी से पहले शूट किया गया था।  पाकिस्तानी इंस्टाग्राम यूजर्स से प्रतिक्रिया मिलती ही कॉपी को अपडेट किया जाएगा।

डेस्क ने अपनी जांच में पाया कि कराची स्टेडियम में भारतीय ध्वज के न होने का दावा झूठा था।

विज्ञापन


(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें