फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल जेट को मार गिराने का दावा फर्जी, वायरल की जा रही तस्वीर 2021 की

Thu, 08 May 2025 07:21 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है, जिसमें एक फाइटर जेट क्रैश नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के राफेल विमान मार गिराया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और और एक स्थानीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान समर्थित इस आतंकी हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बुधवार को दिया। इसमें भारत ने पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के द्वारा कई फर्जी फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच एक क्रैश हुए विमान का फोटो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी पीएल-15 मिसाइल ने बहावलपुर के पास भारतीय राफेल जेट को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस हमले में पायलट की मौत हो गई है। साथ ही पाकिस्तान को चुनौती नहीं देने की धमकी भी दी जा रही है। अमर उजाला को पड़ताल करने पर पता चला कि यह दावा फर्जी है। इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई लेना देना है।

 

क्या है दावा 

एक जमीन पर गिरे हुए जहाज की फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए गए राफेल जेट को मार गिराया। 

  आमिर सोहेल बट (@1AmirsohailButt) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, बहावलपुर के पास एक राफेल को पाकिस्तानी पीएल-15 ने टक्कर मार दी है। यह जलकर राख हो गया। पायलट की मौत हो गई। यह सिंगल सीटर था।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

विज्ञापन

इस दावे को पड़ताल करने पर हमें भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी का एक्स अकाउंट देखा। यहां हमें इस फोटो से जुड़ा हुआ पीआईबी का एक पोस्ट देखने को मिला। यहां बताया गया था कि  एक दुर्घटनाग्रस्त विमान को दिखाने वाली पुरानी तस्वीर इस दावे के साथ प्रसारित की जा रही है कि पाकिस्तान ने हाल ही में चल रहे #ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर के पास एक भारतीय राफेल जेट को मार गिराया। पीआईबी के द्वारा बताया गया कि यह तस्वीर 2021 में पंजाब के मोगा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुए IAF मिग-21 लड़ाकू जेट से जुड़ी एक पुरानी घटना की है।

 इसके बाद हमने फोटो के बारे में अमर उजाला की न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि खबर 2021 की है। मोगा से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर गांव लंगेआणा खुर्द में रात को वायुसेना का मिग-21 क्रैश हो गया था। हादसे में उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले पायलट अभिनव चौधरी शहीद हो गए थे। क्रैश से पहले जांबाज पायलट अपनी जान की परवाह न करते हुए विमान को रिहायशी क्षेत्र से दूर ले गए। इसके बाद जब वे विमान से कूदे तो पैराशूट खुलने के बावजूद वे बच नहीं सके। ऊंचाई कम होने के कारण वे तेजी से जमीन पर गिरे और उनकी गर्दन टूट गई। 
 

 पड़ताल का नतीजा 
विज्ञापन

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर 2021 है, जिसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें