फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने नहीं रखी थी बेंच पर आंबेडकर की तस्वीर, फोटो की असलियत ये है

Thu, 26 Dec 2024 07:25 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने अपने बेंच पर अंबेडकर की तस्वीर रखी है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है।

 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़ी एक तस्वीर काफी वायरल हुई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने अपनी बेंच पर बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें रखी थीं। 

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह तस्वीर राज्यसभा की नहीं, बल्कि कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान की है।

क्या है दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर 'लव दत्ता आईएनसी' नाम के एक यूजर ने 19 दिसंबर को एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "राज्यसभा में विपक्षी दल की बेंच पर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर। जय भीम।" 

इस पोस्ट को अब तक तीन हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

कई अन्य यूजर्स भी इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे यहां और यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल

वायरल तस्वीर को ‘रिवर्स सर्च’ करने पर पीटीआई को ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की वेबसाइट पर 19 दिसंबर 2024 को प्रकाशित एक खबर मिली। इसमें बताया गया है कि कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने अपनी बेंच पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें रखी थीं। इस खबर में वायरल तस्वीर भी लगी थी। पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ें।

जांच के दौरान पीटीआई को यह तस्वीर कांग्रेस पार्टी और कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर भी मिली। उन्होंने 19 दिसंबर को इस तस्वीर को कर्नाटक विधानसभा का बताकर शेयर किया था। पोस्ट का लिंक यहां और यहां क्लिक देखें।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इसे कर्नाटक का बताया। पोस्ट का लिंक यहां देखें।

पीटीआई की अब तक की जांच से यह साफ है कि वायरल तस्वीर कर्नाटक विधानसभा की है, न कि राज्यसभा की। यूजर इस तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें