फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: इस्राइल पर हमले के एक साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर वायरल, जानें पड़ताल में सच्चाई

Sat, 19 Oct 2024 08:10 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: इस्राइल पर एक हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हालिया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर जारी तनाव के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमले की तस्वीरें नजर आ रही हैं। वीडियो में धुंआ उठता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही आसपास के मकान तबाह भी होते दिख रखे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा कि किया रहा है कि ये वीडियो इस्राइल का है। एक्स पर यूजर्स कह रहे हैं कि हिजबुल्ला ने इस्राइली सैन्य अड्डे पर हमला करके उसे तबाह कर दिया है। 

स्प्रिंटर (@SprinterFamily) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिजबुल्लाह ने एक और इजरायली सैन्य अड्डे पर सफलतापूर्वक हमला किया।”
 

ताजमन जे (@AntiApar) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ब्रेकिंग: हिजबुल्लाह ने एक और इजरायली सैन्य अड्डे को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमने एक्स के कई लिंक मिले जहां ये वीडियो 2023 में शेयर किया गया था। जैक्सन हिंकल (@jacksonhinklle) नाम के एक्स अकाउंट से इस वीडियो को 2023 में शेयर करके लिखा गया था “हिजबुल्ला ने अभी-अभी इस्राइल के बिरनिट सैन्य अड्डे पर बमबारी करके उसे पूरी तरह राख कर दिया है।” यहां से हमें संकेत मिला कि वीडियो पुराना है। 
विज्ञापन

 

आगे जांच करने पर हमें ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ में वायरल वीडियो से जुड़ी हुई एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को नवंबर 2023 में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार “ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल पर रॉकेट दागे और ड्रोन लॉन्च किए, जिनमें से एक हमले में सेना के एक बेस को भारी नुकसान पहुंचा।”

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो करीब एक साल पुराना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें