फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: अल्लू अर्जुन के एक साल पुराने वीडियो को मेसी का बताकर किया जा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 17 Dec 2025 06:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेसी की हैदराबाद यात्रा के दौरान का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भारत यात्रा पर आए थे। इस GOAT इंडिया टूर 2025 के दौरान मेसी ने भारत के चार प्रमुख शहरों, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेसी की हैदराबाद यात्रा के दौरान का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है, जब अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 का प्रमोशन कर रहे थे। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेसी की हैदराबाद यात्रा के दौरान का है। 

ग्लोबल पल्स 360 (@DataIsKnowldge ) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज | हैदराबाद मेस्सी हैदराबाद पहुंच गए हैं! महानतम खिलाड़ी ने हैदराबाद की धरती पर कदम रखा, प्रशंसक खुशी से झूम उठे! भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक क्षण! पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें आधी नाम के एक्स यूजर के आकउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला।  हालांकि यह वीडियो 26 नवंबर 2025 को साझा किया गया है।इसके साथ ही लिखा है कि इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर ओपनिंग!  #Pushpa2TheRule दर्शकों के लिए पूरी तरह से देखने लायक है!  अल्लू अर्जुन का स्वागत बेमिसाल है।

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो पुराना है। क्योंकि मेसी दिसंबर 2025 में भारत आए थे।

इसके बाद हमें HANK नाम के एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 15 अगस्त 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि अभी भी इससे उबर नहीं पा रहा हूं। इसके साथ ही इस पोस्ट के नीचे हमें अल्लू अर्जुन की तस्वीर देखने को मिली। इसके साथ ही कमेंट में हमेंं Pushpa2 Sandhya theatre लिखें हुए भी मिला।

 

अब आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें हैदराबाद मोड नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो देखने को मिला। यहां हमें अल्लू अर्जुन भी दिखे। यह वीडियो 4 दिसंबर 2024 को साझा किया गया है।

 

आगे की पड़ताल में हमें न्यूज बज के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 5 दिसंबर 2024 को साझा किया गया है। यहां हमें अल्लू अर्जुन लोगों का अभिनंदन करते नजर आए। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो एक साल पुराना पाया है। इस वीडियो का मेसी से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें